वांटेड अपराधी को पुलिस द्वारा खींची हुई तस्वीर पसंद नहीं आई तो उसने अपनी सेल्फ़ी भेज दी!

एक वांटेड अमेरिकी व्यक्ति को आगजनी और गुंडागर्दी के लिए ढूंढा जा रहा है. लेकिन ये उसकी परेशानी नहीं है. बेचारा एक बहुत ही गंभीर समस्या से झूझ रहा है. प्रॉब्लम ये है कि पुलिस के पास जो उसकी तस्वीर है, उसमें वो अच्छा नहीं लग रहा है! और इसलिए उसने अपनी खींची हुई सेल्फ़ी पुलिस को भेज दी है, जिस पर लिखा है कि 'ये रही अच्छी फोटो, वो वाली तो एकदम बकवास है'.


इस 45 साल के नमूने का नाम है डोनाल्ड पघ जिसे लीमा पुलिस डिपार्टमेंट ढूंढ रहा है. पर जो तस्वीर डिपार्टमेंट के पास है उसमें उसकी आंखें सुर्ख लाल दिख रही हैं और मुस्कान नकली लग रही है. इसलिए डोनाल्ड पघ ने ये मामला अपने हाथों में लेने की ठानी और पुलिस को अपनी मस्त सी सेल्फ़ी भेज दी.

पुलिस ने भी उस पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि 'मिस्टर पघ का शुक्रिया जो उन्होंने हमारी मदद की. अब बस जिन आरोपों के लिए उन्हें ढूंढा जा रहा है, उसके लिए वो पुलिस स्टेशन में आ कर हमसे बात कर लें'.
पुलिस ने पहले उनकी ये तस्वीरें जारी की थीं. इन्हें देख कर आपको पघ से सहानुभूति तो शायद न हो, लेकिन उसकी परेशानी का सबब आप शायद समझ जाएं.

एक भगोड़े व्यक्ति को क्या चाहिए? और ज़्यादा तवज्जो! है न!? जैसा मैंने कहा, कैसे-कैसे नमूने होते हैं इस दुनिया में. अब पुलिस आशा कर रही है कि डोनाल्ड पघ की खुद की 'अकलमंदी' की वजह से उसे ढूंढने में आसानी होगी.

Image Source: NDTV

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया