एक लड़के ने अपने प्राईवेट पार्ट पर बनवाया टैटू, उसके आगे की कहानी प्राईवेट नहीं रही
Lewis Flint की मानें तो जब उसने ये टैटू बनवाया था तब वो अपने दोस्तों के सामने एक हीरो की तरह था. उसके इस टैटू की चर्चा पूरे शहर में थी. लोग उसके टैटू के बारे में बात करते थे. वो अपने इस टैटू से काफ़ी खुश था.
लेकिन कुछ समय बाद जब Lewis की गर्लफ्रेंड ने उनका अजीब टैटू को देखा तो वो चौंक गईं और फ़ौरन रिश्ता तोड़ लिया. Lewis Flint बताते हैं कि वो उस लड़की से प्यार करते थे और जिस टैटू ने उसे हीरो बनाया था आज वहीं उनके प्यार को दूर करने की वजह बन गया. Lewis Flint की मां का कहना है कि वो उसकी गर्लफ्रेंड के इस फ़ैसले से हैरान नहीं है. कोई भी लड़की ऐसे टैटू को पसंद नहीं करेगी, और Lewis Flint के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है, जब इस टैटू की वजह से किसी लड़की ने उसका साथ छोड़ा हो.
Lewis Flint अपने टैटू से इतने परेशान हुए कि उन्होंने इसे हटवाने का फ़ैसला लिया, जिसके लिए वो सर्जन के पास भी गए. लेकिन जब टैटू को हटाने के लिए लेज़र का इस्तेमाल किया गया जो वो काफ़ी दर्द भरा था. Lewis इतना दर्द नहीं सह सकते थे इसलिए उन्होंने यह ट्रीटमेंट बीच में ही रोक दिया. अब वे बेहद दुखी है लेकिन उनके पास अब कोई चारा भी नहीं है. न तो वो ये टैटू हटा सकते हैं और न ही दिखा सकते हैं.
तो भाई लोग इस कहानी से हमें क्या सीख मिली? जी हां... बचपन के जोश में कोई ऐसा फ़ैसला मत लेना जिसके बाद आपको पछताना पड़े. साथ ही अगर आप टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो अपने शरीर की जगह सोच समझ कर चुनना, वरना Lewis Flint की तरह गड़बड़ हो जाएगी.