अपनी हत्या के राज़ बताने आई आत्मा, इसके आगे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं
आपको बताते दें की Linda Bryant की हत्या 1998 में दर्दनाक तरीके से की गई थी, और आज तक उसके कातिल का पता पुलिस नहीं लगा पाई है.
Tristan Rees का कहना है कि Linda Bryant की आत्मा ने अपनी हत्या के बारे में पूरी जानकारी दी. लेकिन पूरी कहानी ने तब एक अजीब मोड़ ले लिया जब Tristan Rees पुलिस के पास पहुंचें. पहले पुलिस को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस ने Tristan Rees की बताई जगहों पर जा कर देखा तो एक-एक बात सही निकली. इतना ही नहीं इस केस में जो 17 साल पहले हुआ था वो बातें भी Tristan Rees ने पुलिस को बताई और वो भी सच थीं.
इन सब खुलासों से पुलिस हैरान रह गई. लेकिन अभी भी इस पूरी कहानी में एक अह्म मोड़ आना बाकी था. पुलिस को Tristan Rees की आत्मा वाली कहानी पर विश्वास कर पाना मुश्किल था. पुलिस ने Tristan Rees का DNA टेस्ट लिया. पुलिस को लगा कि इतनी जानकारी सिर्फ़ उसको हो सकती है जिसने इस हत्या को अंजाम दिया हो. Tristan Rees पुलिस के शक़ के दायरे में आ गईं.
Tristan Rees का कहना है कि वो पहले पुलिस के पास नहीं जाना चाहती थीं. लेकिन Linda Bryant की आत्मा उन्हें ऐसा करने के लिए बार-बार बोल रही थी, जब वो पुलिस के पास गईं तो पुलिस ने उनका ही DNA सेम्पल लिया. हांलाकि पुलिस ने ऐसा क्यों किया ये उन्हें किसी ने नहीं बताया. उन्होंने बताया इस वाकये को 6 महीने हो गए हैं और ये भी पता नहीं कि पुलिस अभी जांच कर रही है या नहीं.
खैर इस केस में जो भी हो लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक हत्यारे को क्या ज़रूरत थी पुलिस के पास जाने की और वो भी 17 साल बाद, जब कि वो आराम से बच निकला. अब तो इस केस के बारे में आगे की जानकारी जांच के बाद ही मिलेगा. लेकिन पूरे वाकये ने लोगों को एक और वजह ज़रूर दे दी है आत्माओं, भूत-प्रेतों के बारे में बात करने की.