
गोवा
की पहचान उसके खूबसूरत समुद्री किनारों के साथ-साथ एक ऐसे टूरिस्ट प्लेस
के रूप में हैं, जहां पर्यटक साल के किसी भी दिन पार्टी के इरादे से आ सकते
हैं. पर इन खूबसूरत नज़ारों के बीच गोवा में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां
कोई चाह कर तो बिलकुल भी नहीं जाना चाहेगा. क्योंकि इन हसीं नज़ारों के पीछे
छुपे हैं कुछ भुतहा राज और डरावने किस्से. आज हम आपको गोवा की कुछ ऐसी
जगहों से रूबरू करा रहे हैं, जिनके बारे में ये कहा जाता है कि इन जगहों पर
भुत-प्रेतों का साया है.
Baytakhol
अकसर कहा जाता है "कि रात के समय शैतानी ताकतें अपने सबाब पर होती हैं".
पर धावली और बोरी का Baytakhol रोड एक ऐसी जगह है, जहां शैतानी रूहों का
कहर दिन के उजाले में भी बदस्तूर जारी रहता है. इस रास्ते से गुज़रे कुछ
लोगों का कहना है कि उन्होंने दोपहर के समय भी यहां कुछ डरावनी घटनाओं को
महसूस किया है, जैसे एक औरत का सफेद साड़ी में गाड़ी के सामने आ जाना और
डरावनी सी हंसी के साथ एक ओर भाग जाना.
इसके अलावा एक अन्य लड़की की
कहानी भी लोगों को यहां आने से रोकती है, जिसकी रोने की आवाज़ सुन कर
ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठता है.
Igorchem Bandh
दक्षिणी गोवा के आखिरी छोर पर Raia नाम का गांव है, जहां स्थित है
Igorchem Bandh. स्थानियों के अनुसार दोपहर में यहां कई असाधारण घटनाएं
महसूस की जाती है. 2-3 बजे के आस-पास यहां काली शक्तियों का प्रकोप बहुत बढ़
जाता है. इस समय यहां से गुजरने वाले लोगों की आंखें लाल और शरीर पीला हो
जाता है, जिसके बारे में लोगों का कहना है कि ये शैतानी शक्तियां उनका खून
चूस लेती हैं.
source: bp
NH-17
मुंबई-गोवा से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि इस रोड से गुजरते समय
कभी अपने साथ मांस नहीं ले कर जाए. एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि एक बार
वो NH-17 से अपनी बीवी के साथ ड्राइव करता हुआ जा रहा था. उनके साथ
खाने-पिने के सामान के अलावा कुछ नॉनवेज फ़ूड भी था. अचानक उनकी कार की लाइट
ऑन-ऑफ होने लगी और गाड़ी से उसका नियंत्रण खोने लगा. जैसे ही कार रुकी वो
उसे देखने के लिए कार से नीचे उतर आये. इतने में ही कहीं से काला धुंआ आ कर
कार में भर गया और गाड़ी के दरवाज़े बंद हो गए. कार में एक उथल-पुथल सी मच
गई, जब उसकी वाइफ कार देखने गई तो सारा खाना खत्म हो चुका था और सामान
इधर-उधर बिखरा हुआ था. पर सबसे डरावनी बात यह थी कि उसकी पत्नी के गले पर
नाखूनों के तेज़ निशान थे, जिनमे से खून बाहर आ रहा था.
Janki Bandh
Navelim के जानकी बांध को गोवा की सबसे डरावनी जगहों में से एक कहना गलत
नहीं होगा. एक बार एक बच्चों से भरी स्कूल बस ड्राइवर की गलती की वजह से
दुर्घटना का शिकार हो गई थी. ऐसा कहा जाता है कि हर साल उसी दिन यह जगह
बच्चों के रोने की आवाज़ से भर जाता है. कई लोगों का दावा है कि उन्होंने
रात को यहां कई परछाइयों को अपने पास से गुजरते हुए भी देखा है.
D'Mello's House
ज़मीन-जायदाद को ले कर भाइयों में लड़ाई होना तो बहुत आम है. पर कई बार
ये लड़ाई एक हिंसक रूप ले लेती है. इसी लड़ाई का गवाह रही है Santemol का
D'Mello's House. कहानियों के अनुसार जायदाद के लिए व्यक्ति ने अपने ही भाई
का खून कर दिया था. पर उसके भाई की आत्मा इस घर को छोड़ने के लिए तैयार ही
नहीं थी और इसी घर में रुक गई. आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस घर
के अंदर से कांच टूटने की आवाज़ आती है और खिड़कियां भी अपने आप हिलती रहती
है. इस घर की भयावहता को देखते हुए कोई भी इस घर को खरीदना नहीं चाहता.
Three Kings Church
चर्च का नाम सुनते ही एक ऐसे स्थान का ख्याल आता हैं, जहां ईश्वर का वास
होता है और इंसान अपनी सलामती के लिए प्रार्थना करता है. पर गोवा का यह
चर्च इस मामले में थोड़ा अलग है. लोगों का कहना है कि "यहां उन्होंने किसी
अदृश्य शक्ति को महसूस किया है. ऐसा लगता है किसी ने उन्हें छुआ हो पर ये
अदृश्य शक्ति कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है". ऐसा माना जाता है कि
ये उन तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा है, जो अकेले शासन करना चाहते थे और
लालच में आ कर एक-दूसरे को मार बैठे.