ऐसा क्या है इस जापानी लड़की में जो पूरी दुनिया हो गई है इसके पीछे पागल

जापान की एक लड़की 'साया' आज-कल इंटरनेट पर वायरल हो रही है. स्कूल ड्रेस पहने इस लड़की के बारे में पूरी दुनिया जानकर हैरान है. ये न तो किसी स्टार की बेटी है, न ही इसने कोई ऐसा काम किया है, जिसकी वजह से लोग इसे पहचानें. फिर ऐसा आखिर क्या है इस लड़की में?



जैसे हर सुनहरी चीज़ सोना नहीं होती, ठीक उसी तरह ये ज़रूरी नहीं कि आंखें जो देखें वो असली हो. जी हां ये लड़की असली नहीं हैं, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात है कि ये कोई पेंटिंग या फ़ोटोशॉप का कमाल भी नहीं है. ये कमाल है एक जापानी दम्पति का.


ये एक रचना है जिसे स्फॉटवेयर के ज़रिए बनाया गया है, इस शानदार कारीगरी को जापान के एक मियां-बीवी ने बनाया है. 3D इफेक्ट द्वारा बनाई गई इस लड़की को Maya नाम के सॉफ्टवेयर से बनाया गया है. इसी कारण इस रचना को 'साया' नाम दिया गया है. इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल फ़िल्मों में काल्पनिक कैरेक्टर बनाने के लिए किया जाता है, साया आज पूरी दुनिया में छाई हुई है.


आप भी अगर इस लड़की को देख कर धोखा खा गए हैं तो इस पोस्ट को शेयर करें और अपने दोस्तों को भी धोखे में डालें.
Image Source: scoopwhoop

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया