आत्माओं को बुलाने के ये तरीके सच में किसी खतरे से कम नहीं हैं
कहते हैं कि जिस चीज़ का इस दुनिया में नाम है, वो मौजूद है. लोग उसके बारे में चाहे जितना भी जानते हैं, लेकिन वो है ज़रूर.
मानव के शरीर में आत्मा बसती है. मरने के बाद कुछेक आत्माएं परलोक को चली जाती हैं, लेकिन कुछ अपनी नियत्ति के चलते इस दुनिया में भटकती रहती हैं. उन आत्माओं से अमूमन तांत्रिक बहुत से काम निकलवा लेते हैं. उन आत्माओं को बुलाने के कई तरीके हैं, उन्हीं तरीकों के बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं.
ये बात ध्यान में रहें कि ये प्रक्रिया आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है. सावधानी बरतने से परहेज न करें. और न ही आत्माओं को बुलाने की बार-बार कोशिश करें, क्योंकि कई बार अच्छी आत्मा को बुलाने के चक्कर में बुरी आत्मा आ जाती है और उससे आपको खासी हानि हो सकती है.
उइजा बोर्ड का इस्तेमाल
इसके माध्यम से आप आत्मा से अपना भविष्य पूछ सकते हैं. इसके अलावा गड़े हुए धन के बारे में भी पता लगाया जा सकता है.कैसे बनाएं बोर्ड
एक लकड़ी के बोर्ड पर एक तरफ़ अंग्रेज़ी या हिंदी के अक्षर लिख लें,
दूसरी तरफ़ अंक लिखें. ऊपर की ओर हां या ना लिख दें. बीच में एक गोला
बनायें और ऊपर अगरबत्ती रख दें. तीन या पांच लोग मिलकर जिस आत्मा को बुलाना
चाहते हैं उसका आह्वान करें. जब आत्मा आ जाती है तो कटोरी चलने लगती है.
और अक्षरों के माध्यम से सवालों का जवाब देती है.

Source: brainjar
तीन पैर का टेबल
एक तीन पैरों वाला टेबल लें और उसके नीचे एक लकड़ी का गुटखा रख दें. इसे टेबल टर्निंग भी कहा जाता है. इसके बाद टेबल के चारों और अपने साथियों के साथ बैठ जाएं. अपनी हथेलियों को सब टेबल पर रखने के बाद उस आत्मा के बारे में सोचें, जिसे आप बुलाना चाहते हैं. थोड़ी देर में टेबल कांपने लगेगा, इसका मतलब है कि आत्मा आ चुकी है. साकेंतिक तौर से आत्मा सवालों के जवाब देती है.

Source: cargocollective
किसी शख़्स को बनायें माध्यम
अकसर गांव-देहात में सुना जाता है कि किसी व्यक्ति के शरीर में आत्मा आ
गई और एकाएक वो तेज़ी से हलचल करने लगा. किसी की भी आत्मा का कुछ देर तक
आह्वान करने से वो आपके शरीर में आ सकती है. वो उस व्यक्ति के माध्यम से
अपनी बात रखती है. गौर करें इसके लिए उस इंसान के मन में समपर्ण भाव अवश्य
होना चाहिए. ये आत्मा बुलाने का सबसे खतरनाक एवं पीड़ादायक तरीका है.

Source: ibnlive
प्लेनचिट बोर्ड
ये बोर्ड दिल के आकार का होता है. इसके एक नोक की ओर एक छेद होता है,
जिसमें पेंसिल को टिकाया जाता है. इसके पीछे पहिए लगे होते हैं. इसके ऊपर
एक यंत्र को रख कर आत्मा को बुलाया जा सकता है.Source: youtube
ख़ुद करें सामना
अगर आपमें साहस है तो किसी भुतही जगह पर जाकर आत्मा का आह्वान करें, वो आपको पहले डरायेगी लेकिन जैसे उसे पता चलेगा कि आप साहसी हैं, डरने वाले नहीं हैं आप, तो वो आपके सवालों का जवाब अपने अंदाज में देने लगेगी. गौर करें कि ये तरीका बहुत ही खतरनाक है. कृपा कर कमज़ोर दिल वाले इसे न अपनाएं.