कार से प्यार तो सब करते हैं पर कार से शादी के बारे में जान कर आप हैरान हो जायेंगे

शायरी का शौक़ रखने वालों,
इसे बस शौक़ रहने देना
गर ये शौक़ कहीं जुनून बन गया था
तो तुम्हारे नसीब में भी होगी जग हंसाई और दुत्कार
ये छोटा सा शेर, शौक़ और जुनून के बीच के अंतर को बखूबी बयां करता है. शौक़ इंसान की सबसे जरुरी फ़ितरतों में से एक हैं, पर जब यही शौक़ किसी का जुनून बन जाता है तो कई ऐसी आदतों को साथ ले कर आता है, जो हमारे सभ्य समाज में बुरी समझी जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए उनका शौक़जुनून की हद को भी पार कर गया.

दीवार से शादी

स्वीडन में एक अजीबो-ग़रीब वाक़या देखने को मिला. सात साल की उम्र में पहली बार टी.वी. पर बर्लिन दीवार को देखने वाली ईजा रीटा नाम की एक लड़की इस दीवार के प्यार में पड़ गई. बचपन से ही इस दीवार की तस्वीरें इक्क्ठा करने वाली रीटा जब छठी बार इस दीवार को देखने गई तो मेहमानों के सामने उसने दीवार से शादी की. रीटा अपने नाम के साथ ब्रलीनर-मौअर लगाती हैं, जिसका मतलब होता है बर्लिन वॉल. जब 1989 में इस दीवार को गिराया जा रहा था तब रीटा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.

कार से प्यार

पिछले 45 सालों में वो 100 कारों की तरफ आकर्षित हो चुके एडवर्ड स्मिथ का मानना है कि वो मशीनों की तरफ शारीरिक रूप से आकर्षित होते हैं. फ़िलहाल वो वैनिला नाम की कार को अपनी महबूबा मानते हैं और उसी के साथ रहते हैं.

लैपटॉप के साथ रिलेशन

35 वर्षीय बिल रिफ्का इस बात को कबूल करते हैं कि वो अपने आईबुक लैपटॉप के साथ रिलेशनशिप में है. रिफ्का का मानना है कि उनकी रिलेशनशिप में आईबुक पुरुष है. पर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वो अन्य लैपटॉपों के साथ भी फ्लर्ट करता है.

पुतले से शादी

अमेरिका के रहने वाले डुआवीड हकैनहैगुआडोल ने हाल ही में एक क्लारा नाम के पुतले से शादी रचाई है. अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उसने मेहमानों सहित कैमरे वालों को भी इस मौके पर बुलाया था. डुआवीडो को क्लारा के साथ अकसर एक पति-पत्नी की तरह घूमते हुए नज़र आते हैं.

स्टैचू ऑफ लिबर्टी से प्यार

ब्रिटेन में रहने वाली अमांडा व्हिटटेकर का मानना है कि पिछले कई सालों से वो कई चीजों की तरफ आकर्षित हुई हैं. पर स्टैचू ऑफ लिबर्टी की तरफ उनका झुकाव कुछ ज़्यादा ही है. 2007 से अब तक वे स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी को देखने पांच बार अमेरिका जा चुकी है. अमांडा स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी को लिबी कह कर पुकारती हैं.

झूले संग विवाह

पेनसिलवेनिया की रहने वाली एमी 13 साल की उम्र से ही वोल्फ नोबेल्स अम्यूजमेंट पार्क के एक झूले की तरफ आकर्षित थी. पिछले 10 सालों के दौरान 3000 झूलों पर झूलने के बाद 2009 में उन्होंने नैच नाम के झूले को प्रपोज़ किया और उसके साथ शादी कर ली. झूले के प्यार में गिरफ़्तार एमी अपने नाम के साथ वेबर लगाती हैं, जो इस झूले के निर्माता हैं.

पेड़ से इश्क़

'ओक' के एक पेड़ से इश्क़ कर बैठी कनाडा की 64 वर्षीय वैल थीरॉक्स पिछले कुछ सालों से लगातार इंग्लैंड जाती रहती हैं. हर साल ब्रिटेन जा कर वर्कशॉप करने वाली वैल एक रिटायर्ड नर्स हैं और काम से वक़्त निकाल कर वह पेड़ों से मिलने जाती हैं. हर सुबह किसी न किसी पेड़ के साथ उन्हें अकेले समय बिताते हुए देखा जा सकता है.

मैक बुक से शादी

ब्रिटेन की रहने वाली हर्मोएनी वे ने 31 जनवरी 2010 को अपने मैक बुक प्रो लैपटॉप के साथ अनौपचारिक रूप से शादी कर ली. ब्लॉग लिखने वाली हर्मोएनी एक कंपनी में बतौर लेखक काम करती हैं, जिसकी वजह से उनका अधिकतर समय उनके लैपटॉप के साथ बीतता है. वो प्यार से अपने लैपटॉप को एलेक्स बुलाती हैं.

तकिए से इश्क़

दक्षिण कोरिया के रहने वाले ली जिन-ग्यू को एक तकिए से इश्क़ हो गया, जिससे उन्होंने 2010 में पादरी के सामने पूरे रीति रिवाज़ के साथ शादी भी की. ली के दोस्तों का कहना है कि वह इससे इतना प्यार करता है कि जहां भी जाता है, इसे साथ ले कर जाता है.

गुड़िया से शादी

प्यार में हमेशा धोखा खाए डेवकैट ने जब सिडोर नाम की गुड़िया को देखा तो पहली नज़र में ही उसके प्यार में पड़ गया. फ़िलहाल इनकी शादी को 13 साल हो चुके हैं और डेवकैट, सिडोर के साथ पत्नी जैसा ही व्यवहार करते हैं.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया