प्रियंका चोपड़ा ने साबित कर दिया है कि इस साल देश-विदेश के अवार्ड्स पर उनका ही नाम लिखा होगा

किस्मत में माही-माही मैनू छल्ला पवा दे, 7 ख़ून माफ़ की साहिबा, ऐतराज़ में दिखती नशीली आखें, फैशन का जुनून, डॉन की जंगली बिल्ली, मैरी कॉम का हौसला और बाजीराव मस्तानी में काशी की बेपनाह मोहब्बत. इतने सारे किरदारों को ज़िंदा रखने वाली सिर्फ़ एक ही अभिनेत्री हो सकती है. जी हां... बात प्रियंका चोपड़ा की हो रही है. उनकी आंखों के कई दीवाने हैं कुछ उनके साथ काम करते हैं और कुछ उनके लिए लिखते हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग से शुरुआत करने के बाद सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीत चुकी, प्रियंका ने दर्शकों के दिलों में अंदाज़ फ़िल्म से अपनी छाप छोड़ी, हालांकि 2008 में आई फ़िल्म फैशन के बाद उन्हें सुर्खियों में जगह मिली. गौर करें इस फ़िल्म के लिए इन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला था. उसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. एक्टिंग के साथ-साथ गाने में भी उन्होंने हाथ आज़माया. In My City के नाम से प्रियंका की एक म्यूज़िक एल्बम भी लांच हुई थी.

Source: filmibeat

ये साल रहा धमाल

प्रियंका चोपड़ा दक्षिण एशिया प्रांत की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें अमेरिकन टीवी शो Quantico में काम करने परPeople's Choice Award मिला है. इसके अलावा हालही में हुए फ़िल्मफेयर अवार्ड में उन्हें बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला है. कुल मिलाकर कहें कि इस साल तो प्रियंका ने धमाल ही मचा दिया.


Source: thewrap


इसके अलावा भी रही हैं उपलब्धियां

प्रियंका को फ़िल्म 'अंदाज़' के लिए Best Debut, 'एतराज़' में निभाए किरदार के लिए Best Negative Role, 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और '7 ख़ून माफ़' के लिए Best Critics का पुरस्कार भी मिल चुका है.


Source: mazale

यहां हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं. जिसमें प्रियंका ने अपनी कला के हुनर से पहले ही अपनी सुझ-बूझ का परिचय दे दिया था.



देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर चुकी प्रियंका अपने अदद परिश्रम से आज इस मुक़ाम तक पहुंच गई हैं जहां उन्हें दर्शक उनके काम से नाम देने लगे हैं. इसी परिश्रम की बदौलत ही आज उन्हें इतनी शोहरत हासिल हो पाई है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया