क्या आपको पता है फेसबुक की 'ख़ुफ़िया' मैसेज सर्विस के बारे में?

फेसबुक हमारे लिए वो बुक बन गयी है, जिसे पढ़े बिना हम रह नहीं सकते. ये न केवल हमें दूसरों की ज़िन्दगी में क्या चल रहा है, ये बताता है, बल्कि दूर बैठे दोस्त से आसानी से बात भी करवा देता है. फेसबुक की मैसेंजर सर्विस के बारे में आपने सुना ही होगा, जिससे आप बिना किसी दिक़्क़त के बात करते हैं.





Source: wordpress
ये सब तो आपको पता होगा, लेकिन फेसबुक की एक और ऐसी ख़ुफ़िया वेबसाइट है, जिसके बारे में ज़्यादा लोग नहीं जानते. पर ये आपके बहुत काम आ सकती है, क्योंकि इसकी मदद से आप बिना किसी रुकावट,  अपने 'कंप्यूटर या लैपटॉप' से फ्री मेसेजेस भेज सकते हैं.

Source: metrouk2
फेसबुक की ये ख़ुफ़िया वेबसाइट है Messenger.com, जो बिना किसी रुकावट या Sign-in के कंप्यूटर या लैपटॉप से फ्री में मैसेज भेजने की सुविधा देती है. ये बिलकुल वैसे ही काम करती है, जैसे फेसबुक का Messenger  App,  जो आजकल हर किसी के फ़ोन में होता है. सबसे अच्छी बात,  ये किसी भी ब्राउज़र पर बिल्कुल फ्री और आसानी से मिल जाती है.

Source: topyaps
फेसबुक को इस वक़्त नई-नई चीज़ें करने के लिए जाना जाता है. इस कड़ी में नई है स्माइली. आमतौर पर फेसबुक में कमेंट के नाम पर सिर्फ 'LIKE' बटन होता है. लेकिन अब फेसबुक कमेंट में नये स्माइलीज़ जोड़ने वाला है. जिसमें, Sad, Angry, Yay, Wow जैसे मूड्स बताने वाले स्माइली होंगी.
इससे पहले लोगों ने फेसबुक पर एक 'Dislike' बटन एक्टिवेट करने की मांग की थी,  ताकि वे उन पोस्ट को Dislike कर सकें, जो उन्हें पसंद नहीं आती. लेकिन काफी सोच-विचार करने के बाद फेसबुक ने 'Dislike’ बटन को चालू नहीं किया. उनका मानना है, कि इससे लोगों में ग़लत भावना जाती है.

Source: topyaps
जो भी हो, फेसबुक जिस तरह अपने यूज़र्स के लिए नवीन तकनीक और मज़ेदार फीचर्स लेके आता है, उससे वो ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को खींचने में कामयाब हुआ है. दूसरी तरफ़, लोगों के लिए बात करने के नए माध्यम के तौर पर उभरा है. वैसे ही, जैसे आप अपने कमेंट्स हमारे आर्टिकल्स पर पोस्ट करते हैं.
Feature Image Source: metrouk2

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया