अब तो कहीं जाने का प्लैन बनाना ही पड़ेगा आपको, क्योंकि भारतीय रेलवे होने वाली है शानदार
2011 में शुरू किया गया ये प्रोजेक्ट पूरा होता दिख रहा है. और इसके पहले कोच की तस्वीर सामने भी आ गई है. अब आपको ट्रेन के अंदर कई सुविधाएं दी जाएंगी.
LED लाईट्स, खाने की टेबल जो बर्थ में ही लगी होगी. ज़्यादा चौड़ी सीट, ग्रीन टॉयलेट और कार्पेट फ़्लोरिंग.
इस प्रोजेक्ट में करीब 32 करोड़ रुपये का खर्च आया है. और इसे काफ़ी तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे भारतीय रेलवे का चेहरा बदला जाए.
आपको ये कोच किसी विदेशी ट्रेन का लगेगा. इसको सुंदर बनाने के लिए कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है. अभी सिर्फ़ 111 कोच बनाए गए हैं. जिसे ट्रायल के लिए शुरू किया जाएगा और ये देखा जाएगा कि कहीं कोई समस्या तो नहीं आ रही, और एक बार हरी झंड़ी मिलने के बाद पूरी भारतीय ट्रेन को इस रंग में ढाल दिया जाएगा.
भारतीय रेलवे की इस बदली सूरत को देख कर तो किसी का भी मन होगा इसमें सफ़र करने का. आपको भी हुआ क्या? लेकिन अभी कुछ वक़्त और इंतज़ार किजिए जल्द ही आप इस ट्रेन में सफ़र का लुत्फ़ ले पाएंगे.