जिसे दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की माना जा रहा है, उसकी उम्र है सिर्फ़ 10 साल


जानते हैं ये तस्वीर किसकी है? ये तस्वीर है 9 साल की रशियन मॉडल Kristina Pimenova की, जो इस वक़्त पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना चुकी है. 4 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रही Kristina की ख़ूबसूरती और मासूम चेहरा उसे बड़े-बड़े मॉडलिंग Contracts दिलवा चुका है.

Source: americdn

Source: gstatic
Kristina की प्यारी नीली आंखें और क्यूट चेहरा लोगों को इतना पसंद आया है कि इस वक़्त instagram पर उसके 1 मिलियन से भी ज़्यादा फॉलोवर्स हैं.

Source: acidcow

Source: americdn
ये इस बच्ची की सुंदरता की चर्चा ही समझिए कि 'Vogue' जैसी मैगज़ीन के कवर पेज पर उसे जगह मिली. इसके अलावा Dolce & Gabbana, Roberto Cavalli जैसे बड़े फैशन ब्रैंड के लिए भी वो फोटोशूट कर चुकी है. आने वाले दिनों में आप Kristina को बड़े-बड़े मॉडलिंग इवेंट्स और फैशन शोज़ में भी देखेंगे.

Source: americdn
इतनी कम उम्र में इतनी लोकप्रियता, क्या इस 9 साल की बच्ची और उसके बचपन के लिए सही है? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है. ये तो ज़ाहिर सी बात है, कि एक बार सफ़लता का कीड़ा लग जाये तो वो कभी आपका पीछा नहीं छोड़ता. जिस उम्र में बच्चे मासूमियत को जी रहे होते हैं, Kristina उससे बिलकुल अनभिज्ञ है. एक 9 साल की बच्ची का बिकिनी फोटोशूट करवाना, अपने Instagram से प्रौढ़ महिलाओं की तरह फ़ोटोज़ पोस्ट करना, उसके बचपन को चुनौती है.

Source: Dailymail

Source: womendailymagazine
बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, उनको जो आकार दिया जाएगा, वो उस में ढल जाएंगे. इसलिए बच्चों के भविष्य की बागडोर संभालने वाले मां-बाप को ये निर्णय लेना होगा कि वो उन्हें क्या रूप देना चाहते हैं.
Feature Image Source: Elitereaders

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया