
सितारों की निजी ज़िंदगी के बारे में जानने को इच्छुक उनका हर एक फैन
होता है. आमतौर पर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि “पहले शोहरत कमानी
चाहिए और फ़िर विवाह करना चाहिए”. लेकिन बॉलीवुड के इन सितारों ने पहले
शादी की है और फ़िर इनके दरवाजे शोहरत ने दस्तक दी.
1. शशि कपूर
शशि कपूर जेनिफ़र केंडल से सन 1958 में मिले थे और उसी साल दोनों की
शादी हो गई. उस समय अपने पिताजी पृथ्वी राज कपूर के थिएटर में काम करने के
साथ-साथ भारतीय सिनेमा में भी काम करने के लिए भी शशि जी संघर्ष कर रहे थे.
शादी के ठीक तीन साल बाद 1961 में शशि कपूर जी की पहली फ़िल्म “धर्मपुत्र”
पर्दे पर आई.
2. डिंपल कपाड़िया
अपने समय की सबसे ख़ूबसूरत अदाकारा डिंपल कपाड़िया का विवाह रोमांस किंग
राजेश खन्ना के साथ 1973 में हुआ था और विवाह के छह महीने बाद डिंपल जी की
पहली फ़िल्म “बॉबी” आई.
3. राज कपूर
बॉलीवुड के “Show Man” कहे जाने वाले राज कपूर साहब हालांकि छोटी उम्र
से ही थिएटर करते आ रहे थे, लेकिन सिनेमा में उनकी पहली फ़िल्म 1947 में आई
“नील कमल ” थी. गौर करें कि राज साहब की शादी कृष्णा कपूर से 1940 में हो
चुकी थी.
4. आमिर ख़ान
हालांकि आमिर ने बचपन में “यादों की बारात” फ़िल्म में काम किया था,
लेकिन शोहरत इन्हें जूही चावला के साथ आई “क़यामत से क़यामत तक” में मिली.
ये फ़िल्म 1988 में आई थी और आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी 1986 में ही
कर ली थी.
5. अनिल कपूर
अनिल कपूर साहब की पहली फ़िल्म 1979 में आई “हमारे तुम्हारे ”थी. लेकिन
इनको पहचान 1984 में आई “टपोरी” से मिली और इसी साल सुनीता कपूर से इनका
विवाह हुआ.
6. सैफ़ अली ख़ान
सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह का विवाह 1991 को हुआ था और इसके दो साल
बाद, यानि 1993 को सैफ़ की पहली फ़िल्म “आशिक़ आवारा ”आई. दोनों का अब तलाक
भी हो चुका है.
7. शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख ने प्रसिद्धि धारावाहिक “फ़ौजी”
से हासिल की थी, हालांकि इनकी पहली फ़िल्म दिव्या भारती एवं ऋषि कपूर के
साथ आई “दीवाना” थी. ये फ़िल्म 1992 में आई थी, जबकि किंग खान अपनी
गर्लफेंड गौरी को 1991 में ही अपनी बेग़म बना चुके थे.
8. चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी अभिनेत्रियां बहुत ही कम हैं जिन्होंने
फ़िल्मों में अपनी जगह बनाने से पहले अपने दिल में अपने पति की जगह बना ली
हो. उसमें से ही एक हैं चित्रांगदा सिंह. चित्रांगदा से शादी मशहूर गोल्फ़र
ज्योति सिंह रंधावा ने साल 2001 में कर ली थी. 2003 में सुधीर मिश्रा
द्वारा निर्देशित “हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी” इनकी पहली फ़िल्म थी. अभी दोनों
अलग हो चुके हैं.
9. आयुष्मान खुराना
आप तो जानते ही होंगे कि आयुष्मान एक्टर बनने से पहले एंकर थे. छोटे
पर्दे पर तो ये बहुत पहले से छाये हुए थे, लेकिन बड़े पर्दे पर इन्हें चांस
2012 में आई “विक्की डोनर” से मिला. इनकी शादी इससे एक साल पहले हो चुकी
थी.
10. अर्जुन रामपाल
मॉडलिंग से एक्टिंग की राह पल चलने वाले अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड में
अपने करियर की शुरुआत 2001 में आई फ़िल्म “प्यार, इश्क़ और मोहब्बत ” से की
और इनकी शादी मिस इंडिया मेहर जेसिया 1998 में हो चुकी थी.