अपनी कातिल अदाओं के साथ इन 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने खलनायिका बन कर भी बिखेरे जलवे
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
By
Anonymous
-
जब एक फ़िल्म बनती है तो उसके लिए बहुत सी चीज़ों को ध्यान में रखा जाता
है, जैसे फ़िल्म की लोकेशन, स्टोरी, निर्माता आदि के साथ फ़िल्म की स्टार
कास्ट. किसी फ़िल्म में अगर हीरो-हीरोइन की अहम भूमिका होती है तो कोई फ़िल्म
बिना खलनायक के पूरी नहीं होती है. फ़िल्म का खलनायक भी अपनी एक अलग छाप
दर्शकों पर छोड़ता है. बॉलीवुड में खलनायक के कई ऐसे किरदार हैं, जिनको लोग
उनके असली नाम की बजाये उनके किरदार के रूप में ही याद करते हैं. बॉलीवुड
में पुरुष विलेन के साथ-साथ महिला विलेन ने भी अपनी पहचान बनाई है.
आज
हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड की कुछ खलनायिकाओं के बारे में बताने जा रहे हैं
जिन्होंने अपने नेगेटिव अवतार से दर्शकों की वाहवाही लूटी और अपनी एक अलग
पहचान बनाई.
1. प्रियंका चोपड़ा (फ़िल्म 'ऐतराज'-2004)
Image Source: blogspotप्रियंका
चोपड़ा जिनको आजकल लोग मैरी कॉम के नाम से भी जानते हैं, बॉलीवुड फ़िल्म
'ऐतराज' में एक महत्वकांक्षी और पावरफुल बॉस के किरदार में नज़र आयीं थी.
फ़िल्म के इस किरदार ने दर्शकों और क्रिटिक्स की ढेरों तालियां बटोरी थी.
साथ ही इस पात्र के लिए प्रियंका को अवार्ड भी मिला. फ़िल्म में प्रियंका
अपने पुराने प्यार को पाने के लिए हर सीमा को लांघ गई थीं.
2. बिपाशा बसु (फ़िल्म 'जिस्म'-2003)
Image Source: bp.blogspotबिपाशा
बसु जिनकी हॉटनेस और सेक्सी अदाओं के सब दीवाने हैं और अगर सेक्सी विलेन
की बात हो तो फ़िल्म 'जिस्म' की बिपाशा को कोई भूल नहीं सकता है. 2003 में
रिलीज़ हुई फ़िल्म 'जिस्म' में बिपाशा बसु के खलनायिका के किरदार ने दर्शोकों
की तालियों के साथ कई अवार्ड्स भी जीते. एक तरह से यह फ़िल्म बिपाशा के लिए
मील का पत्थर साबित हुई. इसके अलावा बिपाशा ने फ़िल्म 'राज-3' में भी
नेगेटिव रोल से लोगों को दिल जीता था.
3. विद्या बालन (फ़िल्म 'इश्किया'-2010)
Image Source: media2.intodayडेली
सोप 'हम पांच' से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली विद्या बालन आज बॉलीवुड
इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. विद्या अपने कुशल अभिनय
से लोगों के दिलों पर राज करती हैं. उनका टेलेंट छोटे से छोटे दृश्य में
दिखाई देता हैं. 2010 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'इश्किया' में विद्या के नेगेटिव
किरदार ने दर्शकों की खूब तारीफ़ें हासिल की. इस फ़िल्म में विद्या ने एक
विधवा की भूमिका निभाई थी.
4. माही गिल (फ़िल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर'-2011)
Image Source: bollywoodlifeबॉलीवुड
में ज़्यादातर हॉट रोल करने वाली खूबसूरत और सेक्सी माही गिल ने 2011 में
रिलीज़ हुई फ़िल्म 'साहेब-बीवी और गैंगस्टर' में अपने अभिनय से नेगेटिव
किरदार में जान डाल दी थी. उनको इस फ़िल्म के लिए फ़िल्म फेयर अवार्ड के लिए
नॉमिनेट भी किया गया था. फ़िल्म में माही के साथ जिम्मी शेरगिल और रणदीप
हुड्डा ने भी अहम भूमिका निभाई थी.
5. काजोल (फिल्म 'गुप्त' -1997)
Image Source: mid-dayवैसे
तो काजोल की जोड़ी बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो शाहरुख़ खान के साथ खूब जमती
है, लेकिन नेगेटिव रोल निभाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में काजोल का नाम
भी शामिल है. साल 1997 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'गुप्त' ने बड़े पर्दे पर धमाल
मचाया था. इस फ़िल्म में काजोल ने एक मनोरोगी हत्यारे का किरदार निभाया था,
जो अपने प्यार को हासिल करने के लिए एक-एक करके कई लोगों को मार डालती है.
फ़िल्म में काजोल के साथ बॉबी देओल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नज़र
आये थे.
6. कोंकणा सेन शर्मा (फ़िल्म 'एक थी डायन'- 2013)
Image Source: jansattaबॉलीवुड
की संजीदा अभिनेत्रियों में से एक कोंकणा सेन शर्मा ने कई फ़िल्मों में
अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. कोंकणा ने फिल्म 'एक थी डायन' से डरावनी
फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी. फ़िल्म में उनका मेक-उप इतना रियल था कि
वो सच में एक डायन ही लग रहीं थीं. बाकी फ़िल्मों से हटकर इस फिल्म में
कोंकणा ने एक रहस्यमयी औरत के किरदार को बखूबी निभाया.
7. प्रीति जिंटा (फिल्म 'अरमान'-2003)
Image Source: ibnliveफ़िल्म
'क्या कहना' में एक बिन ब्याही मां का किरदार निभानी वाली प्रीति जिंटा को
उनके डिम्पल से सब पहचानते हैं. साल 2003 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'अरमान' में
प्रीति जिंटा ने खलनायिका का किरदार निभाया था. फ़िल्म भले ही बॉक्स ऑफिस
पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन प्रीति के किरदार को खूब सराहा गया
था और उनको सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का अवार्ड भी मिला था.
8. अनु अग्रवाल (फिल्म 'खलनायिका'-1993)
Image Source: indianexpressअभिनेत्री
अनु अग्रवाल ने फ़िल्म 'खलनायिका' में विलेन का किरदार निभाया था. यह फ़िल्म
संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' के बाद आई थी. इसी वजह से इस फ़िल्म ने काफी
सुर्खियां बटोरीं थी. फ़िल्म में अनु अग्रवाल के अभिनय को बहुत सराहा गया
था. हालांकि अब अनु अग्रवाल फिल्मों में कहीं नज़र नहीं आती हैं.
9. शबाना आज़मी (फिल्म 'मकड़ी'-2002)
Image Source: bips.channel4ज़्यादातर
आर्ट फिल्म्स में नज़र आने वाली अभिनेत्री शबाना आज़मी हाल ही में फ़िल्म
'चौक एन डस्टर' में दिखाई दी थीं. खलनायिकाओं की फेहरिस्त में शबाना आज़मी
का नाम 2002 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मकड़ी' से शामिल हुआ. इस फिल्म में शबाना
आज़मी ने अपने चुड़ैल के गेट-अप, बड़े नाखूनों, गंदे कपड़ों से सभी दर्शकों
को हैरान कर दिया था. अपने इस खतरनाक रोल से आज़मी ने बॉलीवुड में धूम
मचाई थी.
10. उर्मिला मातोंड़कर (फिल्म 'कौन'-1999)
Image Source: ibnliveफ़िल्म
'मासूम' में बाल कलाकार के रूप में नज़र आई रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंड़कर
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रह चुकीं हैं. साल 1999 में रिलीज़
हुई फ़िल्म 'कौन' में उन्होंने एक मनोरोगी और 2001 में आई फ़िल्म 'प्यार तूने
क्या किया' में प्यार में पागल लड़की का किरदार निभाया था. इस किरदार में
वह जंगल में एक शिकारी के रूप में नजर आईं थीं. Source: ibnlive
कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती. मगर फ़िर भी, अमीर लोग हमेशा ख़ुश नज़र आते हैं. और ऐसा कौन होगा जो अमीर होना न चाहे? यदि आपके बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े हों तो आपके चेहरे से मुस्कान तो जाती ही नहीं. मगर ऐसा करने में जहां कई अपनी सारी ज़िंदगी परेशान रहते हैं, वहीं कई अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यशाली हो जाते हैं. अब इन सौभाग्यशाली लोगों पर ही एक नज़र डालें. मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि मैं उनकी जी-तोड़ मेहनत को खारिज करूं. मगर अमीर होने के ये तौर-तरीके आपको दंग न कर दें तो कहना!!!
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा-
ट्रैवल का शौक़ उस हरेक इंसान को होता है जो स्वयं को जानने की इच्छा रखता है. गुरुनानक देवजी से ले कर महात्मा बुद्ध ने स्वयं को जानने का काम दुनिया देखने के साथ किया और अपने अंदर सुधार कर लोगों को संदेश दिया. जनाब, ये तो पौराणिक कथाओं की बात थी, लेकिन आधुनिक समय में ट्रैवल करने के मायने व्यक्तिगत होते जा रहे हैं, लगातार बदलते जा रहे हैं. आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ट्रैवल का शौक़ मात्र अपने दिलों में नहीं पाले रखता, बल्कि रुख़ करता है रास्तों का.