इन 10 लोगों ने चैरिटी के लिए जो किया वो आपके दिमाग के तोते उड़ा देगा
1. मकड़ियों से भरे केबिन में 3 हफ़्ते गुज़ारे
बच्चों की चैरिटी के लिए ऑस्ट्रेलिया के Nick Le Souef ने एक स्टोर के शीशे के केबिन में 300 ज़हरीली मकड़ियों के साथ 3 हफ़्ते गुज़ारे. बच्चों से तो बहुत प्यार है इन्हें, लेकिन शायद खुद की ज़िन्दगी से नहीं.2. जस्टिन बीबर का 'बेबी' गाना लगातार बजाया
इलिनोई के Evanston Township High School के छात्रों ने अपने आर्ट्स सेंटर के लिए पैसे इकट्ठे करने का बहुत ही बढ़िया तरीका निकाला. उन्होंने पॉपस्टार जस्टिन बीबर का गाना 'बेबी' स्कूल के पीए सिस्टम पर लगातार बजाना शुरू कर दिया. इस गाने को बंद करने के लिए दूसरे छात्रों को पैसे देने पड़े. एक हफ़्ते में 1000 डॉलर जमा करने का लक्ष्य उन्होंने 3 दिन में ही पूरा कर लिया.3. पानी पर साइकिल चलायी
UK के 16 वर्षीय निवासी, मैट वाइटहर्स्ट ने अपने बाढ़ पीड़ित शहर के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए 75 फ़ीट गहरी लेक पर साइकिल चलायी. उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर बहुत वायरल हुई थी. वैसे उनके इस दावे से कई लोग सहमति नहीं रखते, लेकिन उन्होंने इसे सौ-फ़ी-सदी सच बताया है. उन्होंने ये कारनामा कैसे किया, इसके बारे में वो कुछ नहीं बताना चाहते.4. 365 दिनों तक पहनी एक ही ड्रेस
अगर आप एक दिन भी अपने कपड़े नहीं बदलते तो लोग टोकने लग जाते हैं. न्यूयॉर्क की एक महिला, शीना ने चैरिटी के लिए 365 दिन तक एक ही ड्रेस पहनने की ठानी. भारतीय बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले, आकांक्षा फाउंडेशन के लिए उन्होंने ऐसा किया. हर दिन वो अलग एक्सेसरी पहनतीं, लेकिन ड्रेस एक ही रहती. और उनका ये स्टंट काम कर गया. एक साल में उन्होंने 1,00,000 डॉलर का डोनेशन जमा कर लिया.5. अपनी भौवें शेव करवा दीं
इलिनोई के Si Burgher की ऑयब्रो इतनी घनी थीं कि शहर में सब लोग उन्हें इसी वजह से जानते थे. उन्हें अपनी भवों पर हर दिन ब्रश चलाना पड़ता था. फिर पोलियो से लड़ने वाली एक चैरिटी के लिए उन्होंने अपनी इन भवों की आहुति दे डाली. पूरा शहर हैरान रह गया और उन्होंने चैरिटी के लिए 1600 डॉलर भी इकट्ठे कर लिए.6. खिलौना दो, लैप डांस लो
शिकागो के एक स्ट्रिप क्लब ने बहुत ही अनोखी चैरिटी शुरू की थी. दिसंबर के महीने में उन्होंने लोगों को कहा कि अगर वो बच्चों के खिलौने डोनेट करेंगे तो उन्हें लैप डांस फ्री मिलेगा! अब ये तो बुरी डील नहीं है.7. जलती हुई बिल्डिंग से कूदना
रॉकी टेलर हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध स्टंटमैन्स में से एक हैं. डेथ विश 3 की शूटिंग के समय एक जलती हुई बिल्डिंग कूदने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गयी थी. लेकिन वो कहां हार मानने वाले थे. 25 साल बाद उन्होंने एक चैरिटी के लिए फिर से जलती हुई बिल्डिंग से छलांग लगायी और मरते-मरते बचे.8. हॉलीवुड स्टार के साथ डेट पर जाओ
चैरिटी के फ़िल्म स्टार्स भी कुछ भी करने के लिए राज़ी हो जाते हैं. Charityfolks.com नाम की वेबसाइट ने चैरिटी के लिए हॉलीवुड स्टार्स को ऑक्शन करना शुरू किया. जिस स्टार के लिए सबसे ज़्यादा बोली लगेगी, वो उस इंसान के साथ डेट पर जायेगा. इस ऑक्शन में मॉर्गन फ्रीमैन जैसे ऑस्कर विजेता भी थे.9. अपनी मूछों को कर दिया दान
हॉलीवुड अभिनेता, निक ऑफरमैन अपनी मूछों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं. एक कैंसर चैरिटी के लिए निक ने अपनी मूछों को अलविदा कह दिया था. उनकी इन मूछों को फिर से जोड़ कर एक प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस में सजा कर रखा था. जिसने कैंसर चैरिटी के लिए सबसे ज़्यादा रुपये दिए, वो इस मूंछ का हकदार बना.10. स्तन दबाना... चैरिटी के लिए!
जापानी वैसे ही बड़ी अजीब चीज़ें करते हैं और इस जापानी एडल्ट फिल्म चैनल ने तो हद ही कर दी. एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए, इस चैनल ने 24 घंटे का इवेंट किया जिसमें आप जापानी एडल्ट फ़िल्म एक्ट्रेसेस के स्तन दबा सकते हैं. वो बात अलग है कि ऐसा करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए और आपकी जेब में पैसे होने चाहिए.वैसे आप इनमें से किस चैरिटी के लिए रुपये देते? कमेंट कर के बताएं.