सऊदी अरब जाने की सोच रहे हैं तो पहले वहां की इन 11 पाबंदियों के बारे में भी जान लें

हर कोई एक बार सऊदी अरब घूमने ज़रूर जाना चाहता है. वहां की चका-चौंध, बेशुमार पैसा और ऐशो आराम, इन सब के लिए हम अपने देश को छोड़ वहां बसने के बारे में भी सोचते हैं. लेकिन अगर आप ये सपना देख रहे हैं तो ज़रा वहां के प्रतिबंधों के बारे में भी जान लें. मेरा दावा है कि आप वहां बसने का ख़्याल अपने दिमाग से बिलकुल निकाल देंगे.


1. पॉर्न

सऊदी अरब में पॉर्न देखने पर पाबंदी है. इतना ही नहीं अगर आपके मोबाईल, लैपटॉप, टैबलेट जैसी चीज़ों में पॉर्न मिली तो आप गए. इतना ही नहीं गलत तरीके से बैठी या न्यूड महिला की तस्वीर भी आप नहीं रख सकते.

Source:ofbjpuk

2. इमारतों की तस्वीरें खींचना भी है मना

सऊदी में आप किसी भी इमारत की तस्वीर नहीं खींच सकते, और अगर वो सरकारी इमारतें हैं या फ़िर मिलिटरी से रिलेटेड चीजे हैं तो इनकी फोटोग्राफी करना पूरी तरह से बैन है. यहां तो बिना परमिशन के कोई पुरुष किसी महिला की तस्वीर तक नहीं खींच सकता. यहां तक कि उसकी तरफ कैमरा भी नहीं दिखा सकता.

Source:kuwaitiful

3. पब्लिक में खाना-पीना और स्मोकिंग बैन

आप इस देश में कहीं खाना नहीं खा सकते, और स्मोकिंग तो आप गलती से भी नहीं कर सकते. अगर ऐसा करते आप पकड़े गए तो आपका जेल जाना तय है.

Source: quotesgram

4. सॉस वाले सेंडविच बैन

आप यहां सॉस खाने के बारे में सोच भी नहीं सकते. और सूअर के मांस पर भी यहां प्रतिबंध लगा हुआ है.

Source: telegraph

5. वेलेंटाइन डे बैन

सऊदी अरब में वेलेंटाइन डे मनाना बैन है इतना ही नहीं इस दिन या इसके आस-पास के पूरे हफ़्ते में न तो कोई लाल रंग के कपड़े पहन सकता है और न ही कोई दुकानदार दिल के आकार का कोई सामान अपनी दुकान में रख सकता है.

Source: noughtee

6. सिनेमा पर बैन

सिनेमा पर बैन की वजह से लोग सऊदी से दूसरे देश जाते हैं वो भी सिर्फ़ फ़िल्म देखने के लिए

Source: kenfolios

7. म्यूज़िक सीखने पर बैन

वैसे अगर आपके रिज़ूय्म में लिखा है कि आपने म्यूज़िक सीखा है तो आपको काफ़ी फ़ायदा होगा. लेकिन अगर कोई बच्चा स्कूल में म्यूज़िक सीखना चाहता है तो इसकी मनाही है.

Source: jessseeker

8. अगर आप महिला हैं तो जिम नहीं जा सकती

अगर आप महिला हैं और सऊदी जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो पहले से जान लें कि वहां जिम में महिलाओं के लिए नो इंट्री है. पहले प्राइवेट जिम थे, पर अब बंद कर दिए गए.

Source: youtube

9. इस्लाम के अलावा अन्य धर्म पर रोक

शरिया कानूनों के तहत चलने वाले देश में इस्लाम के अलावा किसी और धर्म को मानने वालों की कोई जरूरत नहीं. सऊदी में एक भी चर्च नहीं है और अगर यहां इस्लाम के अलावा किसी अन्य धर्म के लिए परिवर्तन कराने के बारे में किसी ने सोचा भी, तो मौत की सजा मिलती है.

Source: oneindia

10. महिलाओं की ड्राइविंग पर बैन

लंबी लड़ाइयों के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकला. अगर आप महिला हैं तो गाड़ी के लिए आपको ड्राइवर रखना ही होगा. हां, इमरजेंसी की सूरत में थोड़ी छूट है.

Source: edition

11. सऊदी अरब के ऊपर से भी गुजरने वाली प्लेन में नहीं मिल सकती शराब

जी हां, इस कानून को पूरी दुनिया के लोग मानने को बाध्य है. सऊदी अरब के आसमान से गुजर रहे किसी भी प्लेन में शराब रखने की अनुमति ही नहीं है. पीने की बात तो छोड़ ही दीजिए. अगर ऐसा किया, तो जेल पहुंचना तय है.

Source: jesusandcoffee

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया