इन 12 रास्तों पर आम इंसान नहीं जा सकते, क्योंकि यहां चलती हैं आत्माएं
अब उन लोगों की बात करते हैं, जो भूतों के होने का एहसास कर चुकें है, इनके अनुभव को हंसी में उड़ाने वालों से मेरा खास अनुरोध है कि वे इन घटनाओं पर ज़रा गौर-फ़रमाएं. दोस्तों, ये बचपन में दादी-नानी द्वारा सुनाई गईं भूत-प्रेत की कहानियां नहीं हैं, बल्कि ये कहानियां हैं... लोगों के सच्चे अनुभव की!
कसारा घाट, मुंबई नासिक राजमार्ग
मुंबई-नासिक राजमार्ग पर स्थित ‘कसारा घाट’ एक ऐसी जगह है, जहां कई लोग असाधारण गतिविधियों का अनुभव कर चुके हैं. लोग दावा करते हैं कि, उन्होंने एक बिना सिर वाली वृद्ध महिला को पागलों की तरह हंसते देखा है. इस घाट पर कई दुर्घटनाओं को देखा गया है, जिनमें लोगों की हत्याएं कर के उनके शरीर को पार्क में फैंक दिया गया था. इसीलिए ‘कसारा घाट’ को खौफ़ का अड्डा माना जाता है.
ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई
इस लेन पर भारी संख्या में आत्महत्याएं की गई हैं, जिसके कारण इसे चेन्नई का सबसे खौफ़नाक रास्ता माना जाता है. यह सड़क पेड़ों से ढकी हुई है. यही कारण है कि यहां दिन के समय भी अंधेरा कायम रहता है. और रात के समय तो यह जगह कुछ ज़्यादा ही खौफ़नाक बन जाती है! लोगों ने इस सड़क पर एक इंसान जैसे व्यक्ति को चलते देखा है, जो दिखने में काफ़ी डरवाना था.
काशेड़ी घाट, मुंबई-गोवा राजमार्ग
काशेड़ी घाट की कहानी इतनी खौफ़नाक है कि इसे जानने के बाद आपके ‘रौंगटे’ खड़े हो जाएंगे. इस राजमार्ग पर ऐसी चुडैलों के साये मंडराते हैं, जो ‘मांस’ और ‘खून’ की प्यासी हैं. लोग दावा करते हैं कि, उन्होंने चुडैलों को 360 डिग्री पर अपनी गर्दन घुमाते देखा हैं. यहां तक एक पीड़ित ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वो इस रास्ते से गुज़र रहा था, तो उसकी कार में रखा ‘मांसाहारी भोजन’ रास्ते के एक पड़ाव पर अपने आप गायब हो गया. अगर आप कभी इस रास्ते से गुज़रें, तो अपने साथ मांसाहारी भोजन रखने की भूल बिलकुल न करें!
ईस्टर्न एक्स हाइवे, ठाणे
अगर आपको अपनी गर्दन से प्यार है, तो आप इस हाइवे से गुज़रने की भूल बिलकुल नहीं करेंगे! इस हाइवे के बारे में कहा जाता है कि यहां एक ऐसे भूत का वास है, जो अपने हाथों को फैला कर हाइवे पर चलता है और अगर गलती से भी कोई व्यक्ति उसके रास्ते में आ जाए तो उसके हाथ, उस व्यक्ति की गर्दन काटने में ज़्यादा समय नहीं लगाते. यही कारण है कि इसे ‘गर्दन काटने वाला भूत’ कहा जाता है!
दिल्ली छावनी सड़क
दिल्ली छावनी रोड से रात के समय गुज़रने वाला हर शख़्स भय के साये में रहता है. क्योंकि उस सड़क पर एक सफ़ेद साड़ी में महिला घूमती है. इस रास्ते से जाने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने एक सफ़ेद साड़ी वाली महिला को देखा है, जो उनकी कार की रफ़्तार के बराबर दौड़ती है. कई बार तो वह सड़क के किनारे खड़े होकर लिफ्ट भी मांगती है. तो अगर आप इस रोड से गुज़रते हैं तो कृपया अपनी गाड़ी को रोकने की भूल न करें!
Igorchem रोड, गोवा
गोवा की Igorchem सड़क इतनी खौफ़नाक है कि स्थानीय लोग दिन के समय भी यहां से गुज़रने में कतराते हैं. ये सड़क Our Lady of Snow चर्च के पीछे स्थित है. इस रास्ते पर कई बुरी आत्माएं 2 से 3 बजे के बीच मंडाराती है. इस रास्ते से जाने वाले कई व्यक्तियों ने ये महसूस किया है कि जब वे सड़क पर चल रहे होते हैं तो उन्हें किसी दूसरे के कदमों की आवाज़ भी आती हैं, लेकिन जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो उनके पीछे कोई नहीं होता.
ईस्ट कोस्ट रोड, चेन्नई
चेन्नई और पांडिचेरी के बीच स्थित ईस्ट कोस्ट रोड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है यहीं कारण है कि लोग यहां आना पसंद करते हैं. लेकिन इस खूबसूरती के पीछे एक खौफ़नाक सच छिपा है और वो ये कि इस सुंदर जगह पर भूतों का वास है. जी हां, कई लोग दावा करते हैं कि उन्हें यहां सफ़ेद साड़ी में एक महिला की आत्मा को देखा है.
जॉनसन एंड जॉनसन रोड, मुलुंद, महाराष्ट्र
सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य कॉरिडोर, NH209, तमिलनाडु
मार्वे और मड आइलैंड रोड, मुंबई
मुंबई में स्थित इस सड़क पर लोगों ने एक महिला को दुल्हन के लिबास में देखा है. और तो और, उन्होंने कई बार अपने पीछे से चिल्लाने की अवाज़ें भी सुनी हैं. लोगों का कहना है कि इस लड़की के पति ने उसे धोखा दे दिया था. कहा जाता है कि उसका पति उसे कार में लेकर जा रहा था, तभी वो चलती कार से कूद गया और कार सामने से आते ट्रक से टकरा गई.
दिल्ली-जयपुर राजमार्ग
भानगढ़ किला सबसे भूतहा जगहों मे से एक है, साथ ही दिल्ली-जयपुर राजमार्ग भी भूतिया घटनाओं के लिए कुख्यात है. यहां से गुज़रने वाले कार चालकों ने कई बार असाधारण गतिविधियों को महसूस किया है. खासकर उन ड्राइवर्स को कुछ ज़्यादा ही डरवाना एहसास हुआ है, जो इस किले के पास से होकर गुज़र रहे थे.
बेसेंट एवेन्यू रोड, चेन्नई
जब-तक सूरज की रोशनी रहती है, तब-तक यह स्थान बेहद व्यस्त रहता है. लेकिन सूर्यास्त होते ही यहां से जाने वाले लोग भी अपना रास्ता बदल देते हैं. क्योंकि यहां से गुज़रने वाले कई राहगीरों ने ये अनुभव किया है, कि जब वे रात के समय इस रास्ते से गुज़रते हैं, तो उन्हें कोई अदृश्य शक्ति थप्पड़ मारती और धक्का देकर ज़मीन पर गिरा देती हैं.
शशशश... ये रास्ते इतने सुनसान रहते हैं कि यहां से गुज़रने वाले राही अपनी गाड़ी की स्पीड कम नहीं होने देते. इसके बाद भी रात के समय यहां से जाने वालों ने सफ़ेद साड़ी में महिलाओं को देखा है, जो उन्हें रुकने का इशारा करती हैं. अगर आपके साथ भी कभी इस तरह की डरावनी घटना घटी है... तो उसे हमारे साथ ज़रूर शेयर करें!