भारत के अलावा ऐसे 15 देश जहां लोग जितना प्यार करते हैं, उतना ही अंधविश्वास भी

जैसे प्यार की परिभाषा हर आदमी के हिसाब से अलग-अलग होती है, उसी तरह दुनिया-भर के देशों में प्यार को लेकर अलग-अलग अंधविश्वास है. कहीं कुंवारी लड़की का झाड़ू पकड़ना मना है तो कहीं नमकीन खाने से लड़की को अच्छा वर मिलता है. और हमें लगा था 16 सोमवार के व्रत लड़कियां यूं ही रखती हैं!
चलिए देखते हैं दुनिया के बाक़ी देशों में प्यार और शादी से जुड़ी क्या-क्या भ्रांतियां हैं:

1. रूस में गिन के देना ग़ुलाब


Source: flowers
अपने देश में बड़ा सिंपल फंडा है, लड़की से प्यार हुआ तो उसे एक लाल ग़ुलाब का गुलदस्ता दे दो. लेकिन रूसी इस मामले में नियम-क़ायदे से चलते हैं. अगर आपको कभी किसी रशियन लड़की को प्रपोज़ करना हुआ, तो कभी भी गुलाब की संख्या इवन यानी 2,4 ,6,8 मत रखना क्योंकि इवन गुलाब सिर्फ़ किसी के स्वर्गवास पर दिए जाते हैं. प्यार का इज़हार करने के लिए गुलाबों की गिनती 1,3,5,7,9 की संख्या में होनी चाहिए. वरना आपका प्यार वहीं दफ़न हो जाएगा.

2. स्वीडन में गटर से टूटता-जुड़ता है दिल


Source: valariebudayr
स्वीडन में Manholes A और K लिखा होता है. A मतलब गंदे पानी का गटर और K माने साफ़ पानी का. इन शब्दों को स्वीडन के लोगों ने अपनी नई परिभाषा दी है. उनके अनुसार अगर आपका पैर A  वाले Manhole तो आप दिल टूटेगा और अगर K वाले पर पड़ा तो प्यार पक्का समझो. इसलिए स्वीडन में अधिकतर लोग A वाले गटर से बचते हैं.

3. भारत में मांगलिक लड़कियों की पेड़ से होती है शादी


Source: talesmaze
भारत में मांगलिक लड़कियों को तब तक अशुभ और अनलकी माना जाता है, जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती - एक पेड़ से. मांगलिक लड़कियों की पहले केले या पीपल से शादी करवाई जाती है और उसके बाद उस पेड़ को काट के फ़ेंक दिया जाता है ताकि सारा दुर्भाग्य उसके साथ चला जाए. इसके बाद ही लड़की को शादी के लिए योग्य माना जाता है. 

4. रूस में कुंवारी लड़कियों को टेबल के बीच में बैठना चाहिए


Source: togethercounts
रूस भारत की ही तरह अंधविश्वासों का देश है. यहां कुंवारी लड़कियों को एक टेबल के बीच में बैठने को कहा जाता है. अगर वो कार्नर सीट पर बैठेगी तो अगले 7 साल तक उसकी शादी नहीं होगी. इस अन्धविश्वास का कारण ये है कि रूस में पहले ग़रीब रिश्तेदार और काम करने वाली बूढी औरतें पहले कॉर्नर सीट पर ही बैठा करती थीं.

5. हैती में कुंवारी लड़कियां और झाड़ू


Source: base64
कुंवारी लड़कियों को झाड़ू मारना आना चाहिए लेकिन हैती में अगर कुंवारी लड़कियों के आस-पास किसी ने झाड़ू मार दिया तो उनकी शादी में रुकावट हो सकती है.

6. आर्मेनिया में बासी ब्रेड करवाती है शादी


Source: dailymail
आर्मेनिया की एक पुरानी परम्परा के अनुसार अविवाहित लड़कियों को बासी ब्रेड खानी चाहिए. ये परंपरा आर्मेनिया में प्यार के प्रतीक माने जाने वाले संत Sargis के नाम पर कई सालों से चल रही है. इस बासी ब्रेड के बाद कहा जाता है कि लड़की को एक सपना आता है. इस सपने में एक आदमी पानी पिलाकर कर उसकी जान बचाएगा, उसी आदमी से उसकी शादी होगी.

7. 3 या 6 साल का अंतर, चीन में प्यार होगा छू-मंतर


Source: topnews
चीन में प्यार और शादी ये देख कर की जाती है कि लड़का-लड़की के बीच 3 या 6 साल का गैप न हो. दोनों में से अगर कोई भी 3 या 6 साल छोटा-बड़ा हुआ तो चीनी मान्यता के अनुसार उनका रिश्ता ख़तरे में है. प्यार में इतनी लिखा-पढ़ी, हो न पाएगा!

8. भारत में 'मेहंदी लगाउंगी मैं सजना के नाम की'


Source: maharaniweddings
भारतीय शादियों में श्रृंगार में सबसे ऊंचा स्थान होता है मेहंदी का. लड़की के हाथ पर मेहंदी लगाई जाती है और लड़के का नाम छुपा के लिखा जाता है. अगर लड़के ने उन्हें शादी की रात पकड़ लिया तो ये अच्छा शगुन माना जाता है. नहीं पकड़ पाये तो, मियां जी को इसके बदले गिफ़्ट देना होगा.

9. लड़की के जूतों में अच्छा भविष्य


Source: bridalmusings
स्वीडन में लोग किसी शादी को सफ़ल करने के लिए दुल्हन के जूते में गिफ्ट्स रखते हैं. लड़की की मां उसके राइट शू में सोने का सिक्का रखती है ताकि उसका वैवाहिक जीवन अच्छा रहे.

10.  व्हेल के दांत तोड़ने पड़ते हैं फीजी में


Source: tepapa
लड़की के लिए चांद-तारे तोड़ लाने की बात करने वालों, फीजी में लड़की के पापा के लिए व्हेल मछली का दांत तोड़ के लेके आना पड़ता है. स्थानीय लोग ऐसा अपनी प्रेमिका के पिता के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए करते हैं.

11. चीन में लड़का ढूंढता है जूते


Source: theweddingblissthailand
चीन में दूल्हे को इतनी जल्दी दुल्हन से मिलने नहीं दिया जाता. उसे पहले दरवाज़े पर बनी ढेर सारी रुकावटों का सामना करना पड़ता है. फिर उसके दोस्तों, रिश्तेदारों, भाई-बहनों को कुछ गिफ़्ट देकर लड़की के जूते ढूंढने पड़ते हैं. जब वो ये सब कर अपना प्यार बयां कर ले, तब कहीं जाकर उसे दुल्हन से मिलने दिया जाता है.

12. दुल्हन पर थू! अच्छा शगुन होता है केनिया में


Source: wedding
केनिया में दुल्हन का पिता उसके माथे और छाती पर थूकता है. ये शादी के लिए लकी होता है. दुल्हन को इसके बाद बिना पीछे मुड़े आगे बढ़ना होता है वरना वो पत्थर बन जाएगी.

13. रोमानिया में पहले किडनैप, फिर शादी


Source: talesmaze
रोमानिया में अगर किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आती है, तो वो उसे किडनैप कर अपने घर ले आता है. फिर वो और उसके घर वाले लड़की को शादी के लिए मनाने की कोशिश करते हैं. अगर लड़की मान गयी तो उन दोनों की शादी हो जाती है. आजकल इसका मॉडर्न तरीका भी है, जब लड़का उस लड़की को पकड़ कर किस करता है.

14. दूल्हे को पड़ते हैं कोड़े


Source: atravellersjourney
कोरिया में एक बहुत अजीब-सा रिवाज है.  दूल्हे को बांध कर मछली और  गन्ने से उसके पैरों में ज़ोर-ज़ोर से मारा जाता है. इससे लड़के के हृष्ट-पुष्ट होने होने का पता चलता है.

15. लम्बी रेस के घोड़े बनते हैं भारतीय जैन 


भारतीय जैनियों की शादी में दूल्हा-दुल्हन को आगे आने वाली भगा-दौड़ की अच्छे से तैयारी करवाई जाती है. अग्नि के फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन एक कमरे में दौड़ लगाते हैं. जो थक कर पहले बैठता है, उसकी हार होती है.
Source: gdiamos
प्यार और शादी को लेकर ये अंधविश्वास तब तक ठीक है, जब तक इससे किसी की जान को कोई नुक्सान न पहुंचे. अगर आपको भी ऐसे कोई अंतरंगी परम्पराओं के बारे में पता चले, तो हमें हमसे ज़रूर शेयर करें.
Feature Image Source: wedding

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया