इन 15 स्टार्स ने बॉलीवुड से रिश्ता जोड़ने के बाद तोड़ लिया अपने पार्टनर्स से नाता
1. सुष्मिता सेन और रजत तारा
प्रसिद्ध होने से पहले मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का प्रेम प्रसंग रजत तारा से चल रहा था. दोनों Air Force Jubilee Celebration Fashion Show में अपना दिल एक दूसरे को दे बैठे थे. इसके बाद उनकी प्रेम भरी मुलाकातें होने लगीं, लेकिन 1994 में सुष्मिता के मिस यूनिवर्स बनने के बाद दोनों की दूरियां बढ़ने लगीं. अंतत: सुष्मिता ने अपने युवा प्रेमी को अलविदा कह दिया.
2. रेखा अपने पहले प्रेमी साजिद खान के साथ
अपने शुरूआती करियर के दौरान रेखा केवल बी ग्रेड फ़िल्मों मे काम करती थीं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने में नाकामयाब थी. इसी दौरान उनकी और साजिद खान (महबूब खान के गोद लिए गए बेटे थे.) की आंखें चार हो गई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. लेकिन ये प्यार ज़्यादा समय तक नहीं चल पाया. अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए रेखा ने साजिद को छोड़ना उचित समझा.
3. एश्वर्या और राजीव मूलचंदानी
सलमान खान और विवेक ओबरॉय के साथ ऐश्वर्या के अफ़ेयर को तो सब जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ही ऐश्वर्या के मॉडलिंग टाइम के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पता होगा. अपने मॉडलिंग डेज़ में ऐश्वर्या राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थी. बाद में ऐश्वर्या ने राजीव के साथ ब्रेकअप कर लिया.
4. दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों रणवीर सिंह को कथित रूप से डेट कर रही हैं. अपने मॉडलिंग के दिनों में दीपिका निहार पांड्या को डेट कर चुकी हैं. दीपिका निहार से एक्टिंग स्कूल में मिली थी. अफ़वाह ये भी है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे. लेकिन जब दीपिका ने बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्होंने निहार को डंप कर दिया.
5. प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट
प्रियंका अपने मॉडलिंग के दिनों के दौरान अभिनेता असीन मर्चेंट को डेट कर रही थी. उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद असीम से रिश्ता तोड़ लिया.
6. सोनम कपूर और उनके पूर्व प्रेमी साहिर बैरी
साहिर बैरी एक बिज़नसमैन हैं जिन्होंने कहा था कि वे और सोनम रिलेशनशिप में हैं. इनके प्रेम का खुलासा तब हुआ, जब साहिर के जन्मदिन की तस्वीरों में सोनम दिखाई दीं. लेकिन इस प्रेम प्रसंग का अंत सिर्फ़ इसलिए हो गया, क्योंकि दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पाते थे.
7. श्रद्धा अपने पूर्व प्रेमी वनराज ज़वेरी
श्रद्धा कपूर का प्यार शहर के प्रसिद्ध ज्वैलर के बेटे से था जिसका नाम वनराज जवेरी था, लेकिन ‘आशिकी टू’ की इस अभिनेत्री ने अपने प्रेम का अंत सिर्फ़ इसलिए कर दिया क्योंकि वे अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पा रही थी.
8. आदित्य चोपड़ा और उनकी पूर्व पत्नी पायल खन्ना
रानी मुखर्जी के प्रेम में गिरफ़्तार होने से पहले आदित्य ने अपनी बचपन की प्रेमिका पायल खन्ना से शादी कर ली थी. पायल और आदित्य के तलाक की खबरों ने काफ़ी सुर्खियां बटोरी थीं. खैर, बाद में आदित्य ने रानी से शादी कर ली.
9. आलिया भट्ट और अली ददरकर
स्कूल के समय से ही आलिया अपने बचपन के दोस्त को डेट कर रही थीं. उन्होंने फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ के बाद अपने इस प्रेमी को खुद से दूर कर दिया. और अब अफ़वाहें आ रही हैं कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं.
10. अर्जुन कपूर और अर्पिता खान
अर्जुन कपूर ने इस बात को माना है कि उन्होंने लगभग दो सालों तक सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया है. दोनों का प्रेम काफ़ी सीरियस चल रहा था, लेकिन दोनों के प्यार के अंत अर्पिता और आयूष शर्मा की शादी होने के दो वर्ष पहले ही हो गया था.
11. सिद्धार्थ मल्होत्रा और दक्षिण अफ़्रीका की मॉडल निकोल मायेर
स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के हिट होने से पहले सिद्धार्थ दक्षिण अफ़्रीका की मॉडल निकोल को डेट कर रहे थे. लेकिन फ़िल्म के हिट होने के बाद, जब वे प्रसिद्ध होने लगे तो उन्होंने ब्रेकअप करना ही बेहतर समझा. अब सिद्धार्थ का कहना है कि वो सिंगल हैं. लेकिन अफ़वाहें आ रही हैं कि उनका आलिया भट्ट का कुछ चल रहा है.
12. अनुष्का शर्मा और ज़ोयब यूसूफ़
अनुष्का मॉडलिंग के दौरान मॉडल ज़ोयब को डेट कर रही थीं. बाद में बॉलीवुड में किस्मत आज़माने मुंबई पहुंची और जब उन्हें इस क्षेत्र में सफ़लता मिलने लगी तो उन्होंने अपने प्रेमी को छोड़ना ही बेहतर समझा.
13. रणबीर कपूर और उनकी पूर्व प्रेमिका नंदिता मथानी
रणबीर कपूर ने तब लोगों को हैरान कर दिया था, जब उनसे जुड़ी ये खबर लोगों तक पहुंची कि वे अपने से 10 साल बड़ी और एक बच्चे की मां नंदिता मथानी को डेट कर रहें हैं. खैर, दोनों का प्रेम प्रसंग ज़्यादा समय नहीं चल सका.
14. कंगना रणौत और उनके पूर्व प्रेमी Nicholas Lafferty
बॉलीवुड की "क्वीन" कंगना रणौत ने कहा था कि उन्होंने एक ब्रिटिश बिजनसमैन को एक साल तक डेट किया था. जब निकलोस इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाह रहे थे, लेकिन कंगना ने अपने करियर को देखते हुए ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया.
15. मीरा राजपूत कपूर और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य लाल
मीरा राजपूत जो इस समय बॉलीवुड के स्टार शाहीद कपूर की पत्नी है. मिरा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड रह चुका है जिसका नाम आदित्य लाल है. आदित्य को SRCC ग्रेजुएशन करने के बाद कोका कोला में नौकरी मिल गई थी, लेकिन जब किसी की शादी बॉलीवुड के स्टार से हो रही है तो वो अपने आम प्यार को भूल ही जाता है. ऐसा ही किया मीरा ने.