अपनी आवाज़ और अंदाज़ से दिन खुशनुमा बनाने वाले ये 17 RJs आखिर दिखते कैसे हैं

2000 के दशक की शुरुआत में अगर आप किसी से पूछते कि 'क्या रेडियो सुनते हो?' तो अधिकतर लोगों को जवाब होता- 'नहीं'. लेकिन फिर 2004 में प्राइवेट FM रेडियो की शुरुआत हुई और वहां से शुरू हुआ रेडियो का पुनरुत्थान. आज कार ड्राइव करते वक़्त या एग्ज़ाम की पढ़ाई करते वक़्त, रेडियो आपके साथ-साथ चलता है और RJs या रेडियो जॉकी कब आपके जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, पता ही नहीं चलता. RJs की शक्ल ज़्यादातर लोगों ने नहीं देखी होगी, लेकिन उनकी आवाज़ और अंदाज़ ही उनकी पहचान होती है. आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के कुछ बेहतरीन RJs के बारे में जो रेडियो के ज़रिये बन गए हैं आपके बेस्ट फ्रेंड.



1. RJ रौनक

रेडियो स्टेशन: Superhits 93.5 Red FM, दिल्ली

शो का नाम: मॉर्निंग नंबर 1 (6 AM - 11 AM)

Superhits 93.5 Red FM, दिल्ली का सुबह का शो होस्ट करने वाले RJ रौनक की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है. उनका कैरेक्टर 'बउआ' इतना प्रसिद्ध हो गया कि Red FM को लोगों को ये बताना पड़ा कि रौनक और बउआ एक ही इंसान हैं. 2014 में रौनक को बेस्ट RJ का अवार्ड भी मिला था.

Source: Fusionlife

2. RJ नावेद

रेडियो स्टेशन: Radio Mirchi 98.3 FM, दिल्ली

शो का नाम: दिल्ली का डॉन नावेद (5 PM - 9 PM)

मिर्ची मुर्गा एक प्रैंक कॉल सेगमेंट है जिसमें अनजान लोगों को फ़ोन लगा कर उनके साथ मज़ाक किया जाता है. आज अगर आप मिर्ची मुर्गा के बारे में जानते हैं तो RJ नावेद की बदौलत. जैसी अलग-अलग आवाज़ें बना कर नावेद अपने कॉलर्स को अपना जाल में फांसता है, वैसा शायद ही कोई दूसरा रेडियो जॉकी कर सकता है. नावेद ने अपनी प्रैंक कॉल्स के ज़रिये कई बहुत ही संजीदा मामलों को भी संबोधित किया है.

Source: Deccanchronicle

3. RJ मलिश्का

रेडियो स्टेशन: Superhits 93.5 Red FM, मुंबई

शो का नाम: मॉर्निंग नंबर 1 (7 AM - 11 AM)

मलिश्का की एनर्जी से मुंबई का दिन शुरू होता है. आम लोगों तक कोई ज़रूरी बात पहुंचानी हो या फिर बॉलीवुड सेलेब्स की बजानी हो, मलिश्का अपने काम में एकदम माहिर हैं. मलिश्का टीवी पर भी शो करती हैं और मुंबई में बहुत प्रसिद्ध हैं.

Source: Indiatvnews

4. RJ खुराफ़ाती नितिन

रेडियो स्टेशन: Fever 104 FM, दिल्ली

शो का नाम: खुराफ़ाती ईव्निंग्स (5 PM - 9 PM)

अगर आप दिल्लीवासी हैं तो खुराफ़ाती नितिन की खुराफ़ात से अनजान नहीं होंगे. प्रैंक कॉल्स की भारत में शुरुआत करने वाले नितिन दिल्ली रेडियो सर्किट में सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. किसी और RJ का तो पता नहीं, लेकिन खुराफ़ाती नितिन का खिलखिलाता चेहरा देख कर आप इन्हें शायद ही कभी भूल पाएंगे.

Source: FB

5. RJ अनुराग पांडे

रेडियो स्टेशन: Fever 104 FM, मुंबई

शो का नाम: पिक्चर पांडे (2 PM - 3 PM)

बॉलीवुड की दुनिया के अंदर के राज़ अनुराग पांडे को बहुत अच्छे से पता हैं, खासकर जब बात हो पुराने बॉलीवुड के दौर की. इसीलिए इन्हें कहा जाता है- पिक्चर पांडे!

Source: Radioandmusic

6. RJ सार्थक

रेडियो स्टेशन: 94.3 MyFM, जालंधर

शो का नाम: दिल चाहता है (2 PM - 5 PM)

अपनी आवाज़ में पंजाबी तड़के की मस्ती लिए हुए, RJ सार्थक जालंधर में लोगों का मनोरंजन करते हैं. यही कारण है कि पंजाब की गलियों में सार्थक को बच्चा-बच्चा जानता है.

Source: Youtube

7. RJ बालाजी

रेडियो स्टेशन: 92.7 Big FM, चेन्नई

शो का नाम: टेक इट ईज़ी (6 PM - 9 PM)

RJ बालाजी की फैन फॉलोइंग ग़ज़ब की है. ये सिर्फ़ रेडियो इंडस्ट्री में ही नहीं, टेलीविज़न और फ़िल्मों में भी काम कर चुके हैं. हाल ही में आई चेन्नई बाढ़ के समय जिस तरह से इन्होंने रेडियो के माध्यम से लोगों तक मदद पहुंचाई थी, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है.

Source: Pluzcinema

8. RJ प्रीतम

रेडियो स्टेशन: Superhits 93.5 Red FM, मुंबई

शो का नाम: 11 से 2 भाभी का शो (11 AM - 2 PM)

प्रीतम प्यारे के नाम से मशहूर RJ प्रीतम अब रेडियो के साथ-साथ टेलीविज़न का भी जाना-माना नाम बन गए हैं. इसकी वजह है बिग बॉस, जिसमें प्रीतम एक प्रतिस्पर्धी के रूप में आये थे और अंतिम चरण तक पहुंचने में कामयाब भी हुए थे. रेडियो पर तो लोग उन्हें सुनते ही थे, लेकिन बिग बॉस की वजह से उनकी प्रसिद्धि में काफ़ी वृद्धि हुई.

Source: Ijustlovemovies

9. RJ सायमा

रेडियो स्टेशन: Radio Mirchi 98.3 FM, दिल्ली

शो का नाम: पुरानी जीन्स (9 PM - 12 AM)

दिन ढलने के बाद, जब आपको चाहिए होता है मन का सुकून, तब RJ सायमा की मधुर आवाज़ और उनके शो में बजने वाले बीते दिनों के गाने मलहम सा काम करते हैं.

Source: FB

10. RJ मीर

रेडियो स्टेशन: Radio Mirchi 98.3 FM, कोलकाता

शो का नाम: Hi Kolkata! (7 AM - 11 AM)

मीर सिर्फ़ एक रेडियो जॉकी ही नहीं, बांग्ला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और एंकर भी हैं.

Source: Indiatimes

11. RJ नसर

रेडियो स्टेशन: Superhits 93.5 Red FM, मुंबई

शो का नाम: नॉटी नाइट्स (10 PM - 1 AM)

जैसा शो का नाम है वैसी ही है नसर की पर्सनालिटी भी. मुंबई की रातों में शरारत घोलने का काम करते हैं RJ नसर. भारी-भरकम आवाज़ के धनी नसर को लड़कियां अपने दिल में छुपे कोई भी राज़ बताने से नहीं हिचकिचाती हैं.

Source: Twitter

12. RJ आदी

रेडियो स्टेशन: Radio City 91.1 FM, दिल्ली

शो का नाम: सिटी का ठेका (5 PM - 9 PM)

दिल्ली की शाम ढलते ही आदी के ठेके का शटर ऊपर हो जाता है जिसमें लेटेस्ट गानों के साथ आपको साथ मिलता है आदी की मज़ेदार बातों का. इस ठेके पर सुरूर ही ऐसा चढ़ता है कि सुनने वाला सुनता ही रह जाता है.

13. RJ दानिश सेट

रेडियो स्टेशन: Fever 104 FM, बेंगलुरु

शो का नाम: सुपारी (प्रैंक कॉल)

दानिश Fever 104 FM पर एक प्रैंक कॉल सेगमेंट करते हैं और अपनी आवाज़ से तरह-तरह के किरदारों को जन्म देते हैं. कभी नागराज तो कभी चाको बन कर दानिश अनजान लोगों की सुपारी लेते हैं और उन पर प्रैंक करते हैं.

14. RJ अनादि

रेडियो स्टेशन: Big 92.7 FM, भोपाल

शो का नाम: भोपाल टेशन (5 PM - 8 PM)

चुलबुली और नटखट पर्सनालिटी वाली अनादि को बेस्ट नॉन-मेट्रो RJ का अवार्ड मिला है. शाम की थकान अनादि की आवाज़ और उनकी मज़ेदार बातें सुन कर ख़त्म हो जाती है.

Source: FB

15. RJ अर्चना

रेडियो स्टेशन: Radio City 91.1 FM, मुंबई

शो का नाम: कसा काय मुंबई (7 AM - 11 AM)

लेटेस्ट गाने सुनाने हों या फिर अधिकारियों से सवाल-जवाब करने हों, अर्चना अपने Co-RJ सलिल के साथ मुंबई की सुबह को रोचक बनाती हैं.

Source: DNAindia

16. RJ सलिल

रेडियो स्टेशन: Radio City 91.1 FM, मुंबई

शो का नाम: कसा काय मुंबई (7 AM - 11 AM)

सलिल आचार्या सिर्फ़ रेडियो जॉकी ही नहीं हैं, कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में एक्टिंग भी कर चुके हैं. सलिल अर्चना के साथ Radio City 91.1 FM पर सुबह का शो होस्ट करते हैं.

Source: Radioandmusic

17. RJ राहुल माकिन

रेडियो स्टेशन: Fever 104 FM, दिल्ली

शो का नाम: प्यार का पंचनामा (9 PM - 12AM)

लव कोच, राहुल माकिन प्यार से आपकी प्यारी-प्यारी बातें सुनेंगे और आपकी रिलेशनशिप संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे. वैसे अगर आपको अपने पार्टनर पर शक है तो भी आप राहुल को कॉल कर सकते हैं क्योंकि वो उन पर करेंगे एक 'लॉयल्टी टेस्ट'.

Source: Follo

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया