यात्रीगण ध्यान दें! 25 किस्म की चाय के साथ रेलवे आपकी यात्रा 'चायमय' करना चाहती है

भारत में हर समस्या का समाधान चाय है. घर में, मुहल्ले में, चौक पर और पड़ोसी के घरों में, बिना इसके तो कोई बात ही नहीं बनती है. लेकिन ट्रेन में सफ़र करने के दौरान चाय पीने वालों को अच्छी चाय नहीं मिलती. इस वजह से उनकी यात्रा ज़्यादा अच्छी नहीं होती है. देश में ट्रेन से सफ़र करने वालों की संख्या करीब 90 करोड़ है और लगभग 120 करोड़ लोग भारत में चाय पीते हैं. ऐसे में यात्रियों को अच्छी चाय के लिए समझौता करना पड़ता है. अगर आपको ट्रेन की घटिया बासी चाय पसंद नहीं है, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है. अब ट्रेन में न केवल आपको बढ़िया चाय मिलेगी, बल्कि इसके कई फ्लेवर होंगे. अभी हाल ही में IRCTC ने मशहूर टी कैफे चेन 'चायोस' (Chaayos) के साथ करार किया है, जिसमें यात्री अपनी डिमांड पर चाय मंगवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

25 किस्म की चाय मिलेगी

अब ट्रेन में आप 25 किस्म की चाय का लुत्फ़ उठा सकते हैं. इनमें कुल्हड़ चाय, अदरक-तुलसी चाय, शहद-अदरक-नींबू चाय से लेकर आम-पापड़ और हरी मिर्च चाय जैसी वेरायटी शामिल हैं.

Source: silkboard

कैसे करें ऑर्डर?

वैसे तो चायोस की चाय आपकी सीट पर ही उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए आपको स्टेशन आने से दो घंटे पहले IRCTC पर लॉग-इन करके चाय का ऑर्डर देना पड़ेगा या फ़िर 1800-1034-139 पर फोन करके चाय का ऑर्डर दे सकते हैं.

Source: abheysingh

आमलोगों के लिए है ये सुविधा

IRCTC के चेयरमैन अरुण कुमार मनोचा के अनुसार, " चाय की ज़रूरत सभी लोगों को है. आप ट्रेन से कहीं भी जा रहे हों, रेलवे की चाय आपके सफ़र का हिस्सा होगी. इसके लिए IRCTC ने मशहूर टी कैफे चेन चायोस के साथ करार किया है."

Source: freevisuals4u

IRCTC की अन्य सेवाएं

e-ticket बुक कराने वाले पैसेंजर्स 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन चेंज कर सकते हैं. इसके अलावा कोई भी पैसेंजर 140 रुपए देकर 2 चादर और एक तकिया ले सकता है.

Source: livemint
अगर पैसेंजर चाहे तो 110 रुपए देकर कंबल भी ले सकता है. वर्तमान में यह सुविधा चेन्नई में मिलने लगी है, दिल्ली में इस सुविधा की शुरूआत बहुत ही जल्दी होगी.

Source: livemint 
Story Source: bhaskar

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया