विभाजन से पहले की लाहौर की ये 25 दुर्लभ तस्वीरें याद दिलाएंगी कि कभी हम एक थे
1) 78 साल पहले भी लड़कियां खेल में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेती थीं. ये तस्वीर 1938 में डेली इंकलाब में छपी थीं. लाहौर के सरकारी कॉलेज में स्पोर्ट्स डे के अवसर पर खेलों में हिस्सा लेतीं लड़कियां.
2) जब सांप्रदायिक दंगों में तप रहा था देश. ये तस्वीर 20 जुलाई 1947 में साम्प्रदायिक दंगों के बाद की है. लाहौर के अलबर्ट विक्टर अस्पताल में लेडी मॉउंटबेंटन के साथ मायो दिख रहे हैं.
3) मशहूर ग़ज़ल गायिका अख्तरी बाई फैज़ाबादी जो कि बेगम अख्तर के नाम से भी मशहूर हैं. साल 1940 की ये तस्वीर ऑल इंडिया रेडियो में प्रस्तुति देते हुए है.
4) वर्ष 1891 में ऐसा दिखता था लाहौर का रतन चांद मंदिर.
5) 1930 के दशक में जाट कुमार सभा में भाग लेते सर छोटू राम.
6) पंजाब के प्रमुख रियासतों के शासकों की ये तस्वीर 1894 की है.
7) लाहौर के गवर्नमेंट हाउस की ये तस्वीर 1869 की है.
8) 1935 में खींची गई पाकिस्तान के संस्थापकों में से एक मोहम्मद इकबाल की तस्वीर.
9) साल 1900 में ली गई लाहौर के बाज़ार की तस्वीर.
10) 1940 के दशक की इस तस्वीर में ब्रिटिश आर्मी में भर्ती भारतीय सैनिक दिख रहे हैं.
11) दुनिया की सबसे खतरनाक तोपों में से एक जमजमा तोप की ये तस्वीर 1920 की है.
12) 1928 में इतना विकसित और उन्नत शहर था लाहौर.
13) बंटवारे के बाद अपना घर छोड़ते लोग.
14) 1930 में लाहौर में क्रिस्मस मनाते बच्चे और जवान.
15) 1940-50 की ये तस्वीर मिशन हॉस्पिटल/डिस्पेंसरी की है.
16) 1947 में अंबाला रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान जाने वाली ट्रेन से भारत छोड़ने वाले हिन्दुस्तानी.
17) 1930 के दशक में लाहौर के जिमखाना क्लब में क्रिकेट का लुत्फ़ उठाते खिलाड़ी.
18) 1920 की ये तस्वीर लाहौर में मौजूद गुलाम रसूल बिल्डिंग की है.
19) लाहौर के मोची गेट पर खींची गई ये तस्वीर साइमन कमीशन का विरोध करते भारतीयों की है.
20) 1936 में लाहौर की बादशाही मस्जिद में लोगों को संबोधित कर रहे मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर.
21) 1932 में लाहौर के लोवर मॉल स्थित केंद्रीय मॉडल स्कूल की क्रिकेट टीम.