दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जूते खरीदने के लिए एक इंजीनियर ने भेजे 364 रुपये

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों का केंद्र रहते हैं. इस बार अरविंद केजरीवाल फ़्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से चप्पलों में मिलने की वजह से खबरों में छाए हुए. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जम कर खिंचाई करने में लगे हुए थे. इसके चलते विशाखापत्तनम के रहने वाले एक कारोबारी सुमित अग्रवाल ने केजरीवाल को 364 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट ही भेज दिया. इसके साथ ही सुमित ने अरविंद केजरीवाल के नाम एक खुला पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने केजरीवाल से औपचारिक समारोहों में जूते पहन कर जाने का आग्रह किया है.

आगे खत में सुमित लिखते हैं कि "सादगी अच्छी बात है पर उसका ढिंढोरा पीटने की क्या जरूरत है. यह राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक औपचारिक रात्रिभोज था, न की हौज़ खास में किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी".

आगे वो लिखते हैं कि "आपके लिए 364 रूपये की कोई कीमत नहीं है. पर बहुत कोशिशों के बावजूद मैं बस 364 रुपये जुटा पाया हूं. कृपया करके मेरा यह छोटा सा योगदान स्वीकार करें. अगर आपको पैसों की और जरूरत हो तो मुझे लिखें. जरूरत पड़ी तो मैं और पैसे जुटाने के लिए पूरे शहर का चक्कर लगा लूंगा".
 

source: scoopwhoop

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया