ये है दुनिया का सबसे ख़तरनाक नाटक, जिसे देखने के बाद 40 लोग बेहोश हो चुके हैं

नाटक कई विषयों पर बनाया जाता है. इसका एक ख़ास मक़सद होता है. कई बार गंभीर विषयों को लिया जाता है तो कई बार रोमांटिक विषयों को भी तरजीह दी जाती है. प्ले देख कर दर्शक भावुक हो जाते हैं तो कई बार रोमांटिक सा फील करते हैं. दर्शकों के लिए एक तरह से मनोरंजन का साधन होता है, वहीं आर्टिस्ट्स के लिए उनकी ज़िंदगी होती है.
लेकिन हाल के दिनों में इंगलैंड में एक ऐसा शो चल रहा है, जिसे देख कर लोगों की रूह कांप जाती हैं. लोग डर कर शो के बीच में ही घर चले जा रहे हैं. यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह बिल्कुल सच है. आइए आपको इस अनोखे शो के बारे में बताते हैं.




इंगलैंड के नैशनल थिएटर में 'Cleansed ' नाम का एक प्ले चल रहा है.

इस शो में ग्राफिक सीन्स की भरमार है और इसी वजह से दर्शक डर भी रहे हैं.

यह शो पिछले एक सप्ताह से लंदन में चल रहा है.

अब तक शो देखने आए 5 लोग बेहोश हो चुके हैं. वहीं 40 लोग बीच में ही छोड़कर चले गए.

इस शो में रेप, हिंसा और इलेक्ट्रिक शॉक से मौत के कई ग्राफिक सीन्स दिखाए जा रहे हैं.

क्या ख़ास है इस प्ले में?

'Cleansed ' को पहली पहली बार 1988 में दिखाया गया था, इस प्ले में रेप, टॉर्चर, ड्रग्स, एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर्स को दिखाया जाता है. 1999 में इस प्ले की राइटर सारा केन ने 28 साल की उम्र में फांसी लगा ली थी.

शो के दौरान मेडिकल टीम मौजूद रहती है

शो की गंभीरता को देखते हुए आयोजकों ने मेडिकल टीम को साथ में रखा है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर तत्काल मेडिकल सहायता मिल जाए.
Source: bhaskar

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया