परीक्षा में नकल के ये 5 स्कैंडल्स जिसकी वजह से शिक्षा संस्थानों को शर्मसार होना पड़ा
1. Rajiv Gandhi University of Health & Sciences
मिलिए यहां के भागीरथ सिंह उर्फ़ एडमिशन सिंह से. ये 10,000 रुपये लेकर छात्रों को नकल करने की अक्ल देते हैं. राजीव गांधी स्वास्थ एवं विज्ञान विश्वविद्यालय में इन्होंने इसी तरह का प्रयोग किया था.2. Jamia Millia Islamia – Bachelor of Dental Surgery
वैसे तो जामिया मिलिया इसलामिया को देश में एक प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है, लेकिन यह जगह भी नकलचियों से नहीं बच सकी है. एक बार यहां प्रश्न-पत्र लीक हुआ है. इसकी वजह से इस संस्थान की काफी बदनामी भी हुई थी.3.Uttar Pradesh Combined Premedical Test-2014
परीक्षा में नकल हो और उत्तर प्रदेश का नाम न हो, ये बहुत ही अधूरा सा लगता है. UPCPMT की परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स ने नकल की सभी हदें तोड़ दीं. छात्रों ने एग्ज़ाम होने से पहले ही क्वेशचन पेपर की फ़ोटोकॉपी करा ली.4. School Of Open Learning – Delhi University
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की परीक्षा होने से पहले ही प्रश्न-पत्र की एक कॉपी WhatsApp पर लीक हो गई थी. इसकी वजह से प्रबंधन को मीडिया के सामने काफ़ी शर्मसार भी होना पड़ा था.5. Bihar School Examination Board (BSEB)
बिहार! जी हां! ये ऐसी जगह है जिसका पूरी दुनिया लोहा मानती है. फ़िर एग्ज़ाम में नकल कौन सी बला है. जैसे IAS/IPS/IFS तो इस भूमि से निकल ही रहे हैं वैसे ही नकल करने वाले एक्सपर्ट भी. तस्वीरों में देखें- कैसे लोग बिल्डिंग पर चढ़ कर नकल करवा रहे हैं.ऐसा नहीं है कि देश में टैलेंट की कमी है, बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपनी मेहनत और लगन से सफ़ल होते हैं. कुछ लोग होते हैं जो नकल कर के पास होना चाहते हैं या फ़िर अच्छे नंबर लाना चाहते हैं. परीक्षा में नकल करना ग़लत बात है लेकिन इन्हें कौन समझाए. आप इस आर्टिकल को पढ़ कर अपने दोस्तों को शेयर करें .