इमरान हाशमी के 6 साल के बेटे की कैंसर से जीत की ख़ुशी में वे उन्हें देंगे एक प्यारा-सा तोहफ़ा
किताब है तोहफ़ा
इमरान ने अपने 6 साल के बेटे को पल-पल कैंसर से लड़ते देखा है. इसी संघर्ष को इमरान बयां एक किताब के ज़रिए कर रहे हैं. इमरान का कहना है कि, 'अयान की दुनिया पूरी तरह से सुपरहीरो की तरह है. मैंने और मेरी पत्नी ने अयान के साहस को देखा है. 6 साल की उम्र में वो बहुत बड़ी सोच रखता है'.
Source: Youtube
इमरान
द्वारा लिखी इस किताब का नाम है The Kiss of Life: How A Superhero and My
Son Defeated Cancer. इमरान ने बताया है कि ये किताब मात्र उनके बेटे के
संघर्ष के बारे में नहीं, बल्कि 13 साल जिस तरह से उन्होंने सिनेमा में
मेहनत की है वो भी किताब के हर्फ़ों पर दर्ज है.
इमरान के
साथ इस किताब में बिलाल सिद्दक़ी ने सह-लेखन किया है. ट्विटर पर इमरान ने
इस बारे में जानकारी दी. बिलाल, हुसैन ज़ैदी, पेंगुइन इंडिया और
मिलेश्वर्या का तहदिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ये भी बताया कि किताब
हिंदी, इंग्लिश और मराठी तीनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.
Source: Missmalini