
पूरी
दुनिया में एक सबसे खतरनाक अपराध होता रहा है, जिसके बारे में न तो कोई
बात करना चाहता है और न ही इसके खिलाफ़ कोई पुलिस तक जा पाता है. Child
Sexual Abuse. ये ऐसा अपराध है जिसके बारे में कोई भी बच्चा बताने की
हिम्मत नहीं कर पाता और इस अपराध का शिकार हो जाता है, क्योंकि इस अपराध को
अंजाम दिया जाता है जानकार या रिश्तेदारों द्वारा. ऐसा नहीं है कि ये
अपराध सिर्फ़ आम घरों में ही हुए हैं, कई सेलेब्स हैं जिनके साथ ये वाक्या
हुआ है, लेकिन इससे उबर कर उन्होंने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
1. सोमी अली
सलमान की पूर्व प्रेमिका और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली पाकिस्तान की
नागरिक हैं. उनका बचपन वहीं बीता. सोमी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था
कि 5 साल की उम्र में उनका यौन उत्पीड़न हुआ था, जिसे उनके घर के नौकर ने
अंजाम दिया था.
2. कल्कि कोचलिन
जब बॉलीवुड की इस बोल्ड एक्ट्रेस ने अपने यौन उत्पीड़न की घटना को
मीडिया को बताया तो उनका कहना था कि वो इस खबर से किसी भी तरह की पब्लिसिटी
नहीं चाहतीं. उनके लिए ये सिर्फ़ एक दिन की हेडलाईन नहीं बल्कि ज़िंदगी की
सच्चाई है.
3. लेडी गागा
हॉलीवुड की इस फ़ेमस सिंगर का रेप 19 साल की उम्र में हुआ था, जिससे
उबरने में उन्हें कई साल लगे. इसमें उनका सबसे बड़ा साथी बना म्यूज़िक.
4. सोफ़िया हयात
इस बोल्ड एक्ट्रेस का यौन उत्पीडन उनके अंकल ने ही किया था, जब वो
सिर्फ़ 10 साल की थीं. सोफ़िया बताती हैं कि उनका बचपन काफ़ी परेशानी भरा
रहा था, जिसमें यौन उत्पीड़न की एक बड़ी भूमिका रही.
5. Ashley Judd
हॉलीवुड की शानदार अदाकारा ने बताया था कि उनका बचपन और जवानी की उम्र
में दो बार रेप हुआ था. उन्होंने इसके बाद खुदकुशी भी करनी चाही, लेकिन वो
ये काम नहीं कर पाईं.
6. अनुष्का शंकर
पंडित रवि शंकर की बेटी और सितार वादक अनुष्का शंकर भी इस घिनौने अपराध
का शिकार हुई हैं. उनके परिवार के एक करीबी रिश्तेदार ने इसे अंजाम दिया
था.
7. अनुराग कश्यप
11 साल की उम्र में बॉलीवुड के इस बेहतरीन डॉयरेक्टर का भी यौन उत्पीड़न
हो चुका है. कई साल बाद जब अनुराग उस शख्स से मिले थे तो उन्होंने उसे
माफ़ कर दिया था.