बोर्ड एग्ज़ाम में अगर लिखा 'ओम' या '786' तो स्टूडेंट्स की लग जायेगी क्लास...

आपने कई बार देखा और सुना भी होगा कि बच्चे अपनी उत्तर पुस्तिका पर अपने धर्मानुसार 'ओम' या इस्लाम का पाक नंबर '786' लिखकर प्रश्न हल करना शुरू करते हैं. शायद आपने भी कभी परीक्षा के दौरान ऐसा किया हो, लेकिन इस बार कोई भी बच्चा ऐसा नहीं कर पायेगा.






Image Source: ibnlive
यूपी बोर्ड परीक्षा प्रशासन ने इस बार की परीक्षाओं के लिए ये नियम बनाया है कि अगर किसी बच्चे ने 'ओम' या '786' या अपने धर्म का कोई भी सिम्बल उत्तर पुस्तिका पर लिखा तो उसको परीक्षा देने नहीं मिलेगी. यूपी बोर्ड की तरफ से इस नियम की जानकारी सभी स्कूलों के छात्रों को दे दी गई है.
ऐसा निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि बोर्ड परीक्षा में धर्म के नाम पर कोई भेद-भाव न हो पाये. इसके अलावा स्टूडेंट्स को यह भी हिदायत दी गई है कि वो किसी भी परीक्षक के साथ गलत व्यवहार न करें. साथ ही साथ बोर्ड प्रशासन ने यह भी कहा है कि परीक्षक की ज़िम्मेदारी होगी कि कोई भी स्टूडेंट मोबाइल, कैलकुलेटर या कोई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जो नक़ल करने में उनकी मदद करे, परीक्षा कक्ष में न ले जा पाएं.
कुछ साल पहले बेंगलुरु विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स को ये हिदायत दी थी कि किसी ने भी अगर अपनी उत्तर पुस्तिका में कोई भी धार्मिक शब्द या स्टीकर लगाया तो उसको दोबारा से सारी परीक्षाएं देनी पड़ेंगी. कर्नाटक की Visvesvaraya Technological University (VTU) ने भी कुछ ऐसा ही फ़रमान जारी किया था.
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च के अंत तक चलेंगी. इस साल इन परीक्षाओं में करीब 1.3 लाख स्टूडेंट्स बैठने वाले हैं.

Feature Image Source: Mayatoday

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया