नेता-राजनेताओं के इन 7 बच्चों में से कोई बना नेता, तो कोई अभिनेता
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
By
Anonymous
-
हर माता-पिता अपने बच्चे को भविष्य में वो बनाना चाहते
हैं जो वो खुद नहीं बन पाये या फिर जो वो खुद हैं. इसमें हमारे देश के नेता
भी शामिल हैं. इन नेताओं की फैमिली के बारे में आम जनता को ज़्यादा जानकारी
भी नहीं होती है. वैसे तो ज़्यादातर नेताओं के बच्चे भी राजनीति से ही जुड़े
हुए हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसे ही कुछ
पॉलिटिकल फैमिलीज़ के बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने
राजनीति के गलियारों में अपना बचपन तो गुज़ारा लेकिन पॉलिटिक्स की बजाये
दूसरे क्षेत्रों में खूब नाम कमाया.
1. निकुंज मलिक
Source: yimgहाल
ही में जयपुर में हुए प्रो-कबड्डी के मैचेज़ की एंकर निकुंज मलिक काफी
चर्चा में हैं. निकुंज मलिक बीजेपी एक्सक्यूटिव, शुभलता मलिक की बेटी हैं.
उन्होंने फुटवियर और एक्सेसरीज डिजाइनिंग में एनआईएफ़टी से ग्रैजुएशन की
डिग्री ली है. गौरतलब है कि निकुंज सबसे पहले टेलीविजन के एक रियैलिटी शो
'राहुल महाजन का स्वयंवर' की फाइनलिस्ट बन कर चर्चा में आयी थीं. इसके
अलावा निकुंज 'रिवॉल्वर रानी' और 'शौकीन' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.
फिल्मों के अलावा वो कई टीवी सीरियल्स जैसे '24', 'सिंहासन बत्तीसी' और
'अदालत' जैसे टीवी शो भी कर चुकी हैं. फिलहाल निकुंज प्रो-कबड्डी लीग के
मैचों की एंकरिंग कर रही हैं.
2. नेहा शर्मा
Source: santabantaनेहा
शर्मा जो कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं, ने फिल्मों में अपनी
अलग पहचान बना ली है. नेहा ने दिल्ली के एनआईएफटी कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग
का कोर्स किया है. नेहा ने 2007 में तेलुगु फ़िल्म 'चिरुथा' से अपना सफ़र
शुरू किया था. इसके बाद नेहा ने महेश भट्ट की फ़िल्म 'क्रुक' में भी काम
किया है और इस फ़िल्म से उन्होंने काफ़ी सुर्खियां बटोरी थीं.
3. सोनाक्षी सिन्हा
Source: cdnफ़िल्म
'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा को कौन नहीं जानता
है. आप सबको पता ही होगा कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा एक सुपरस्टार
रह चुके हैं और वो एक बीजेपी के काफ़ी चर्चित राजनेता भी हैं. सोनाक्षी ने
अपने पिता के नक़्शे कदम पर चल कर बॉलीवुड की सफ़ल अभिनेत्रियों में अपना नाम
दर्ज किया है.
4. अरुणोदय सिंह
Source: careermastiकांग्रेस
नेता अजीत सिंह के बेटे और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के पोते
अरुणोदय सिंह ने पॉलिटिक्स में कदम रखने की बजाये 2009 में रिलीज़ हुई फ़िल्म
'सिकंदर' से बॉलीवुड में कदम रखा. अरुणोदय ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से
एक्टिंग का कोर्स किया और ब्रांडडेट्स यूनिवर्सिटी से अपनी बाकी पढाई पूरी
की है. फ़िल्म 'ये साली ज़िन्दगी' के लिए उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का
अवार्ड भी मिल चुका है. जल्द ही अरुणोदय आने वाली फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में
नज़र आने वाले हैं.
5. कलानिधि मारन
Source: prabhatkhabarपूर्व
केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मुरासोली मारन के बेटे कलानिधि मारन आज की तारीख
में 'सन ग्रुप' के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. गौरतलब ही कि 'सन
ग्रुप' एशिया का मोस्ट प्रॉफिटेबल टीवी नेटवर्क है. कलानिधि का नाम भारत के
सबसे अमीर लोगों में शामिल है. कलानिधि के भाई दयानिधि भी केंद्रीय मंत्री
रह चुके हैं.
6. प्रतिभा आडवाणी
Source: oneindiaबीजेपी
के पूर्व मंत्री, लाल कृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी एक टीवी एंकर,
प्रोड्यूसर और होस्ट रह चुकी हैं. अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार कर चुकीं
प्रतिभा की कंपनी 'इंफोटेनमेंट' टीवी पर प्रसारित होने वाले कई कार्यक्रमों
को प्रोड्यूस करती है.
7. चिराग पासवान
Source: twimgकेंद्रीय
मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के
राजनेता हैं. चिराग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. चिराग बिहार के
जमुई लोकसभा सीट से सांसद भी हैं. चिराग ने फ़िल्म 'मिलें या न मिलें' से
बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि उनकी ये फ़िल्म सुपर फ्लॉप हो गई. फिलहाल
चिराग फिर से राजनीति में ही अपना हाथ आज़मा रहे हैं. Source: bhaskar
कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती. मगर फ़िर भी, अमीर लोग हमेशा ख़ुश नज़र आते हैं. और ऐसा कौन होगा जो अमीर होना न चाहे? यदि आपके बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े हों तो आपके चेहरे से मुस्कान तो जाती ही नहीं. मगर ऐसा करने में जहां कई अपनी सारी ज़िंदगी परेशान रहते हैं, वहीं कई अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यशाली हो जाते हैं. अब इन सौभाग्यशाली लोगों पर ही एक नज़र डालें. मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि मैं उनकी जी-तोड़ मेहनत को खारिज करूं. मगर अमीर होने के ये तौर-तरीके आपको दंग न कर दें तो कहना!!!
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा-
ट्रैवल का शौक़ उस हरेक इंसान को होता है जो स्वयं को जानने की इच्छा रखता है. गुरुनानक देवजी से ले कर महात्मा बुद्ध ने स्वयं को जानने का काम दुनिया देखने के साथ किया और अपने अंदर सुधार कर लोगों को संदेश दिया. जनाब, ये तो पौराणिक कथाओं की बात थी, लेकिन आधुनिक समय में ट्रैवल करने के मायने व्यक्तिगत होते जा रहे हैं, लगातार बदलते जा रहे हैं. आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ट्रैवल का शौक़ मात्र अपने दिलों में नहीं पाले रखता, बल्कि रुख़ करता है रास्तों का.