ये हैं बॉलीवुड की 7 हसीनाएं, जो खूबसूरती के साथ रखती हैं मजबूत जिगर भी
1. प्रियंका चोपड़ा
'डॉन' फ़िल्म में प्रियंका ने कई स्टंट खुद किए थे, जिसमें कुछ तो जानलेवा भी थे. लेकिन प्रियंका की बाहदुरी ही थी कि उन्होंने ये स्टंट बड़ी आसानी से कर लिए.2. कैटरीना कैफ़
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना देखने में जितनी नाजुक हैं, दरअसल उतनी वो अंदर से नहीं. 'धूम-3', 'बैंग-बैंग' और 'फैंटम' में उन्होंने इस बात को साबित भी किया. स्टंट के मामले में तो कैटरीना बॉलीवुड के कई हीरोज़ से आगे निकल गईं.3. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने इस काम में भी बॉलीवुड की सारी ऐक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है. 'चांदनी चौक टू चाईना', 'बाजीराव-मस्तानी' जैसी फ़िल्में इस बात का सबूत हैं.4. ऐश्वर्या राय बच्चन
अगर बात खूबसूरती की हो तो इनका नाम आना लाज़मी है, लेकिन जब बात खूबसूरती के साथ हिम्मत की हो, तब भी ऐश्वर्या का नाम आना ज़रूरी हो जाता है. ऐश्वर्या ने वैसे तो अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन 'धूम-2', 'जोधा-अकबर' और अपनी आने वाली फ़िल्म 'जज़्बा' में उन्होंने स्ंटट कर साबित किया है कि आज भी बॉ़लीवुड की असली रानी वहीं हैं.5. कंगना रनौत
लोग इन्हें छुई-मुई समझते थे. लेकिन 'क्रिश-3' में इन्होंने ये साबित किया कि ये जितनी छुई-मुई हैं उतनी ही हिम्मत इनके अंदर है.6. जैकलीन फर्नांडीज
इस श्रीलंकन खूबसूरती का विश्व दिवाना है. लेकिन इस खूबसूरती के पीछे एक कमाल का टैलेंट है और वो है कभी नहीं डरना. जैकलीन को रेस-3 फ़िल्म के लिए स्टंट करना था उन्हें बॉडी डबल भी मिल रहा था, लेकिन उन्होंने इस फ़िल्म के स्टंट खुद किए. क्यों क्या कहते हैं आप लोग, है न हिम्मत इनमें?7. श्रद्धा कपूर
इस लिस्ट में ये नाम किसी फ़िल्म में स्टंट करने की वजह से नहीं आया, बल्कि ये नाम आने का कारण है श्रद्धा द्वारा किया गया एक विज्ञापन में एक स्टंट. हाल ही श्रद्धा की स्टंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें वो एक बिल्डिंग पर चढ़ती दिख रही हैं.तो इस लिस्ट को पढ़ने के बाद आपका भ्रम तो ज़रूर निकला होगा कि बॉलीवुड में एक्ट्रेससे नाजुक और छुई-मुई होती हैं. तो जल्दी किजिए इस पोस्ट को शेयर कर के अपने दोस्तों को भी इन बहादुर बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस के बारे बताइए.