भारत के इन 8 स्टार खिलाड़ियों को शायद हम 2016 में आख़िरी बार मैदान में खेलते देखेंगे
1. सुशील कुमार, रेसलर
2 बार ओलम्पिक में मेडल जीतने वाले सुशील कुमार ने भारत में कुश्ती को एक बार फ़िर जिंदा किया. अपने दम से बड़े-बड़े पहलवान को चित कर देने वाले इस खिलाड़ी का 2016 का ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक आख़िरी मुकाबला हो सकता है. इसके बाद सुशील अपने रिटायर्मेंट की घोषणा कर सकते हैं. अगर ऐसा है तो हम ज़रूर चाहेंगे कि सुशील इस बार भी देश को मेडल दिलाएं और अपनी जीत की हैट्रीक लगाएं.2. युवराज सिंह, क्रिकेटर
भारतीय टीम के युवराज और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो को कैंसर के बाद से टीम में वापिस करने में कई समस्याएं आ रही हैं. उनका बल्ला उस तरह नहीं गरज रहा जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. T-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल युवराज के लिए शायद ये आख़िरी मौका है, खुद को साबित करने और एक शान भरा रिटायर्मेंट लेने के लिए.3. लिएंडर पेस, टेनिस
टेनिस की बात इस देश में जब-जब होगी इस खिलाड़ी का नाम जरूर लिया जाएगा. भारत को टेनिस कोर्ट में भी सर ऊंचा करवाना इसी खिलाड़ी ने सिखाया है. सानिया हो या रोहन बोप्पना हर कोई इसी खिलाड़ी को देख कर बड़ा हुआ है. 2016 लिएंडर को आख़िरी बार टेनिस कोर्ट में देखने का साल होगा.4. हरभजन सिंह, क्रिकेटर
अपनी गेंद से दुनियाभर के बल्लेबाज़ों को परेशान करने वाले हरभजन के लिए 2016 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का साल हो सकता है. बढ़ती उम्र और अपने खराब फ़ॉर्म की वजह से वो टीम से काफ़ी वक़्त से बाहर थे. T-20 में युवराज के साथ इनकी भी वापसी हुई है लेकिन शायद ये टीम को अलविदा कहने का सही वक़्त होगा.5. सरदार सिंह, हॉकी
देश के राष्ट्रीय खेल को लोगों के दिल में जगह दिलवाने में इन खिलाड़ियों का काफ़ी बड़ा हाथ है. कई टूर्नामेंट्स और सीरिज़ में सरदार सिंह ने अपनी कप्तानी की वजह से भारत को जीत दिलवाई है. लेकिन शायद 2016 के बाद वो टीम को अलविदा कह सकते हैं.'सरदार सिंह आप खेलो या न खेलो भारतीय के दिल में आप हमेशा एक हीरो की तरह रहोगे'.
6. योगेश्वर दत्त, रेसलर
2012 ओलम्पिक गेम्स में मेडल जीतने वाले योगेश्वर दत्त करीब एक साल से अपनी चोट से जूझ रहे थे. लेकिन अब वो फ़िट हैं और 2016 ओलम्पिक में एक बार फ़िर मेडल लाने का प्रयास करेंगे, और योगेश्वर का ये आख़िरी प्रयास हो सकता है. तो इस बार जोश के साथ इनका उत्साह बढ़ाना हमारा भी कर्तव्य है.7. मैरी कॉम, बॉक्सर
5 बार दुनियाभर के बॉक्सर को अपने मुक्के के ज़ोर पर गिराने वाली मैरी कॉम ने अपने रिटायर्मेंट की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा है कि 2016 ओलम्पिक के बाद वो इस खेल को अलविदा कह देंगी. 2012 में इस मुक्केबाज़ ने देश को कांस्य पदक दिलवाया था. इस बार हम सब इनसे गोल्ड की अपेक्षा तो कर ही सकते हैं.8. एम.एस.धोनी, क्रिकेटर
देश को दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी का भी ये साल आख़िरी हो सकता है. अपने फ़ॉर्म की वजह से कई बार उन्हें मीडिया ने कटघरे में खड़ा किया है. लेकिन उन्होंन हर बार इस बात को साबित किया है कि वो देश के सबसे सफ़ल कप्तान हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले वर्ल्ड कप में क्या भारतीय टीम धोनी की अगुवाई में खेलेगी.
artice source - gazabpost