अगर क़यामत का करना है सामना, तो इन 8 Skills को अपनाना
वैसे तो हमें हमेशा यह सिखाया जाता है कि कैसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. लेकिन अगर वास्तव में कभी ऐसी स्थिति हमारे सामने आये तो हमको क्या करना चाहिए कि हम सुरक्षित रहें और एक नई दुनिया का निर्माण कर सकें. तो आइये आज ऐसी ही 8 ज़रूरी बातें आपको बताते हैं.
1. मेकिंग एंड रिपेयरिंग टूल्स (Making and Repairing Tools)
अगर आपको मशीनों को रिपेयर करना और बनाना आता होगा तो ऐसी स्थिति में आप फिर से जीने की कल्पना कर सकते हैं.2. प्रिज़र्विंग फ़ूड (Preserving Food)
खाद्य सामग्री को कैसे ज़्यादा दिनों तक ताज़ा और खाने योग्य रखना चाहिए, अगर आप इस गुर को जानते हैं तो आपको खाने-पीने की दिक्कत नहीं होगी.3. मेकिंग केमिकल सब्स्टेन्स (Making Chemical Substances)
रासायनिक पदार्थों को कैसे बनाया जाता है, ये स्किल भी आपकी काफ़ी मदद करेगा.4. नॉलेज ऑफ़ वुड वर्क (Making Things from Wood)
अगर आपको लकड़ी से ज़रूरत की चीज़ें बनानी आती हैं तो आप अपने लिए एक बार फिर से घर और रोज़मर्रा की इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं बना पाएंगे.5. बेसिक फर्स्ट ऐड (Basic First Aid)
बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है. फर्स्ट ऐड की जानकारी होने से आप दूसरे लोगों की भी जान बचा सकते हैं और अपनी भी.6. खेती-बाड़ी का ज्ञान (Growing Crops or Rearing Animals)
खेती-बाड़ी का ज्ञान होना भी बहुत आवश्यक है. इसके अलावा आपको पशुपालन के बारे में भी पता होना चाहिए. अगर आप अनाज उगाने में सक्षम होंगे तो आपको नई शुरुआत करने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा.7. कपड़ा बनाने का ज्ञान (Making Clothes)
कपड़ा बनाने की कला भी आपको ऐसी स्थिति में जीवनयापन करने में मदद करेगी.8. मकैनिकल इंजीनियरिंग (How to Fix Engines and Machines)
इंजन और मशीनों को ठीक करने की कला के बारे में भी आपको ज्ञान होना चाहिए ताकि आप ख़राब हो चुकी मशींस को ठीक करके इस्तेमाल करने योग्य बना सकें.
Dr.
Lewis Dartnell, जो UK में होने वाले Big Bang STEM फेयर में काम कर रहे
हैं, उन्होंने प्रलय की स्थिति में क्या-क्या करना चाहिए इस बारे में कई
लोगों से पूछा और लोगों के जवाबों के आधार पर ये 8 कामों के बारे में
बताया.