बंद घर में एक केयर-टेकर करती थी 94 वर्षीय अल्ज़ाइमर मरीज़ का उत्पीड़न

कुछ दिनों पहले दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद की एक महिला अपनी बीमार सास को पीटने की वजह से सुर्ख़ियों में छाई थी. सोशल मीडिया पर लोगों ने जम कर इस महिला की आलोचना की थी और क़ानूनी कार्यवाही की मांग की थी. Argentina के Buenos Aires में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है. ख़बर के अनुसार Miriam Marino के पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनके न रहने पर उनके घर से अल्ज़ाइमर से पीड़ित उनकी मां के कराहने की आवाज़ आती रहती है. हालांकि Miriam ने अपनी मां की देखभाल के लिए एक केयर-टेकर को पिछले तीन सालों से नियुक्त कर रखा है.


मामले की जांच करने के लिए Miriam ने अपने घर में एक ख़ुफ़िया कैमरा लगवाया. पर उसके बाद जो तस्वीरें सामने आई, उसने सभी देखने वालों को विचलित कर दिया.

पहले केयर टेकर ने Miriam की 94 वर्षीय मां को सोफ़े पर पटका और उनके हिलने पर उन्हें लात मारी. इसके बाद भी जब केयर टेकर का मन नहीं भरा तो उसने बुजुर्ग के बालों को खींचा और उसके सर पर मारा.

इस फुटेज के आने के बाद Miriam ने केयर-टेकर की फ़ोटो सोशल मीडिया पर डाल दी और पुलिस से शिकायत भी की.
source: metro

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया