सच्ची कहानी का सच्चा हीरो आपके सामने है, Airlift में अक्षय ने निभाया था इन पर आधारित किरदार
इस पूरे ऑपरेशन में करीब 1 लाख 70 हजार भारतीयों को देश वापस लाया गया था, लेकिन ये इतना आसान नहीं था. Mathunny Mathews अगर वहां नहीं होते तो शायद ये मुमकिन भी नहीं होता.
Mathunny Mathews कुवैत के एक बिज़नेसमैन थे. जिनके पास कुछ भारतीय भी काम करते थे. Mathunny Mathews अगर चाहते तो बड़े आराम से अपने परिवार के साथ वहां से निकल सकते थे, लेकिन उन्होंने 1 लाख 70 हजार भारतीयों को वहां से निकालने का जिम्मा उठाया. करीब 59 दिनों तक चले इस ऑपरेशन के बाद Mathunny Mathews की मेहनत सफ़ल रही.
देश में कुछ ऐसे हीरोज़ हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते. बॉलीवुड हमें उन हीरोज़ से मिलवाता है उनके बारे में बताता है. AirlIft जैसी फ़िल्में देखने के बाद लगता है कि बॉलीवुड सेक्स और फ़ैमली ड्रामे के बाहर भी बेहतर फ़िल्में बना सकता है और उसे लगातार ऐसी फ़िल्में बनाते रहना चाहिए.