इस सीरियाई सैनिक ने जंग में तबाह हो चुके शहर में कराया वेडिंग फोटोशूट

जीवन, मृत्यु की तुलना में ज़्यादा बलवान है', यही कहने की कोशिश करी है इस नव विवाहित जोड़ी के फोटोग्राफर, जाफ़र मेरय ने. ये तस्वीर 18 वर्षीय नादा मेहरी और 27 वर्षीय हसन युसुफ़ की है. युसुफ़ सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की आर्मी का सैनिक है. तस्वीरों में दिख रहा यह तबाह हो चुका शहर होम्स है जो की वर्ष 2011 से सीरिया में चल रहे ग्रह युद्ध के बाद से ऐसा है. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक होम्स कुछ सालों पहले तक एक जगमगाता शहर था जिसकी आबादी 6 लाख से अधिक थी. वर्ष 2011 से विद्रोहियों ने यह शहर राष्ट्रपति से कब्ज़े में ले लिया. यहां के नागरिकों को सरहद के पार तुर्की जाने पर मजबूर कर दिया और शहर को जंग का मैदान बना दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन तस्वीरों की जम कर आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग इन तस्वीरों को खूब सराह रहे हैं. ये तस्वीरें दर्शाती हैं कि जंग के मैदान में प्यार की मौत नहीं होती. 










All Image Source- Cosmopolitan

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया