जज साहब के घर की घास खाने के जुर्म में पुलिस ने किया एक बकरी को गिरफ़्तार
बकरी और उसके मालिक पर किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति किसी के घर में प्रवेश करने की धारा 427 और 447 के तहत गिरफ्तार किया गया है और बहुत जल्दी इन्हें कोर्ट में भी पेश करने की योजना है.
इस केस के आने के बाद पुलिस की चौतरफा आलोचना हो रही है कि जिस देश में कई महत्वपूर्ण मामले आज तक अपने फैसले के आने का इंतज़ार कर रहे हैं. वहां ऐसे मामले को ले कर क़ानूनी कार्यवाही करना कहां तक ठीक है.
कई लोगों ने इस केस का मजाक बनाते हुए यह भी कहा है कि, क्या बकरी को लजीज सजा मिलने वाली है.