
तारे जमीन पर' का ईशान अवस्थी तो आपको याद ही होगा, जिसके हकलाने की वजह
से बच्चे उसका मज़ाक उड़ाया करते थे. ऐसे ईशान अवस्थी कहीं न कहीं किसी
क्लास में देखने को मिल ही जाते हैं, जिनकी कमज़ोरी का फायदा उठा कर क्लास
के बच्चे अकसर उनकी टांग खींचते हैं. अगर आप अब तक यह सोचते थे कि आप
एकलौते ऐसे बच्चों में शामिल रहे हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है. अपने
बॉलीवुड के स्टार्स भी खिंचाई से अछूते नहीं रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे
बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी स्कूल में उनके साथियों ने
जम कर खिंचाई की थी.
ह्रितिक रोशन
'कहो न प्यार है' से अपने बॉलीवुड के सफ़र की शुरुआत करने वाले ह्रितिक
रोशन स्कूल के दिनों में हकलाते थे, जिसकी वजह से लोग उनका बहुत मज़ाक
बनाया करते थे. पर ह्रितिक ने कभी भी आशा की किरण नहीं छोड़ी और स्पीच
थेरपी का सहारा ले कर अपनी इस कमी से छुटकारा पाया. अब खुद देखिये आज
ह्रितिक कहां है और उनकी खिंचाई करने वाले कहां है.
मल्लिका शेरावत
हरियाणा के हिसार से बॉलीवुड के गलियारे में अपने कदम रखने वाली मल्लिका
शेरावत ने जब अपनी फैमिली को इस ख़्वाहिश के बारे में बताया तो फैमिली
सहित दोस्तों ने उनका अच्छा ख़ासा मज़ाक बनाया और विरोध किया. अपने
ख़्वाबों को पूरा करने के लिए मल्लिका ने सभी विरोधों को किनारे किया और
अपना मुक़ाम हासिल किया.
सोनम कपूर
स्कूल के दिनों में तो नहीं, पर हां बॉलीवुड में पहुंचने के बाद सोनम
कपूर के पहनावे को ले कर सोशल मीडिया पर काफ़ी खिंचाई हो चुकी है. पर सोनम
ने भी ऐसे लोगों को यह कह कर जवाब दिया कि "अगर मुझे यह लगता है कि जो मैं
कर रही हूं वो सही है तो किसी के कहने पर मैं खुद को व्यक्त करने से नहीं
रोक सकती. मैं क्या किसी को भी किसी अन्य के टोकने पर नहीं रुकना चाहिए.
चाहे वो कोई एक आम आदमी ही क्यों न हो".
अनुष्का शर्मा
ट्विटर और सोशल मीडिया पर एक बार लोगों ने अनुष्का को इंडिया की हार का
जिम्मेदार बताते हुए जम कर आड़े हाथों लिया था. पर अनुष्का ने NH 10 फिल्म
के एक सीन को पोस्ट करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. इसके बाद किसी की
हिम्मत नहीं हुई कि वो कुछ गलत बोल कर अनुष्का की दुबारा टांग खींचें.
रघु
रोडीज़ को जज करने वाले रघु अपने शो पर कई बार इस बात बता चुके हैं कि
स्कूल के दिनों में कई लोग उनकी खिंचाई करते थे. पर इस खिचाई ने उनका
आत्मविशवास तोड़ने की बजाये उनकी पर्सनैलिटी को निखारने का काम किया. आज रघु
जिस मुक़ाम पर है, शायद उसकी कल्पना उनकी खिंचाई करने वालों ने भी नहीं की
होगी.
अभिषेक बच्चन
Dyslexia की वजह से बचपन में अभिषेक बच्चन को पढ़ने में काफी दिक्क्त का
सामना करना पड़ता था. जिसकी वजह से जहां-तहां लोग उनकी खिंचाई किया करते थे.
पर आज अभिषेक को दुनिया जानती है और उनकी खिंचाई करने वालों को कोई नहीं.