इस कुत्ते के आकार के खरगोश को गले लगना पसंद है

हमारे जीवन में जानवरों की अनोखी भूमिका रहती है. सुबह सोकर उठने से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक अनेकों कहानियां रोज़ाना हमारे बेज़ुबान दोस्तों से जुड़ती हैं. इन्हें भी हमारी तरह लाड़—प्यार और लोगों का ध्यान आकर्षित करना पसंद होता है. इनकी क्यूटनेस पर चार चांद और लग जाते हैं जब ये अपने नियमित आकार से छोटे या बड़े होते हैं.

ऐसा ही अपने आकार से बड़ा खरगोश स्कॉटलैंड के ग्लासगो में स्कॉटिश एसपीसीए की देख—रेख में है. इस खरगोश का नाम एटलस और ​इसका आकार कुत्ते जितना बड़ा है.

लगभग 7 महीने का ये खरगोश बेहद शरारती है और इसे लोगों का ध्यान केंद्रित करना और गले लगना पसंद है. अकार से बड़े होने के कारण एटलस बाकी खरगोशों के साथ उनके घर में नहीं रह सकता, इसी कारण स्कॉटिश एसपीसीए एटलस को एडॉप्ट करने के लिए स्कॉटलैंड के आस पास ही नए संरक्षक खोज रहे हैं.

All Image Source- Distractify

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया