दिल्ली का ये करोड़पति चोर मज़े के लिए गाड़ियां चुराता है और सड़क पर छोड़ देता है

ओये लकी लकी ओये' फ़िल्म का लकी तो आपको याद ही होगा, जिसके लिए चोरी कोई पेशा नहीं बल्कि एक शौक था. दिल्ली के बंटी पर आधारित यह फ़िल्म एक हाई प्रोफाइल चोर की वास्तविक कहानी थी. हाल ही पुलिस ने गुड़गांव चेक पोस्ट से एक ऐसे ही शख़्स को गिरफ़्तार किया है, जिसके लिए कारें चोरी करना कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक शौक है. चोरी की गई कारों महेश अपने पड़ोसियों के घर के आस-पास छोड़ देता था. गिरफ्तार शख़्स का नाम 30 वर्षीय महेश है, जिसके पिता एक रिटायर्ड आर्मी अफ़सर हैं और एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं.

source: texasmotorcars 
छतरपुर सहित गुड़गांव में कई महंगे घरों के मालिक, महेश kleptomania नामक एक मानसिक बिमारी से पीड़ित हैं. गिरफ़्तार किये जाने के दौरान महेश एक हौंडा सिटी कार में सवार था. पुलिस द्वारा कागज़ की मांग किये जाने पर महेश की सच्चाई सामने आ गई. महेश के हिरासत में आने पर चोरी के कई मामले सुलझते हुए नज़र आ रहे हैं. महेश के कब्ज़े से पुलिस को 4 हौंडा सिटी कारों के अलावा हुंडई एसेंट और एक मारुती एस्टीम कार बरामद हुई है.

source: dd508hmafkqws 
इस इसी तरह के एक मामले में महेश पहले भी जेल की हवा खा चुका है. इस मामले के सामने आने के बाद महेश की पत्नी, बेटी को ले कर घर छोड़ कर चली गई है. पुलिस के अनुसार महेश एक फ़क्कड़ की तरह रहने के अलावा गांजा और नशीली वस्तुओं के सेवन करने का आदी है.
Feature image: willis 
Source: timesofindia 

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया