भानगढ़ किले के भूतों की बातें सिर्फ़ कहानियों से ज़्यादा कुछ नहीं, रिसर्च के बाद हुआ खुलासा
रात के वक़्त यहां भूतों का मेला लगता है और आस-पास के गांव वालों ने कई बार इस किले से डरावनी चीखें और आवाज़ें सुनी हैं. लोग अलग-अलग घटनाओं के बारे में बताते हैं. ये भी कहा जाता है कि अगर कोई इंसान यहां रात में रुका तो उसकी मौत निश्चित है और कई बार तो लाश तक का पता नहीं चलता.
ये वो कहानी है जो अकसर आपने सुनी होगी. लेकिन अब जो इस किले के बारे में हम बताने वाले हैं उसे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे. इतने सालों से जो डरावनी भूतों की कहानियां आपको इस जगह से बारे में बताई गई हैं वो सब गलत और मनगढ़ंत हैं.
ऐसा हम नहीं बल्कि भूतों पर रिसर्च करने वाली संस्था पैरानॉर्मल सोसाइटी ने कहा है. इस संस्था की टीम ने जब एक रात इस किले में बिताई तब ये खुलासा हुआ. इनके पास निगेटिव एनर्जी को मापने के यंत्र और उनसे बात करने वाली डिवाइस थी. इनके पास ईएमएफ मीटर, लेज़र गन थर्मामीटर और ईवीपी रिकॉर्डर थे. सोसायटी के सदस्य रात भर किले के हर उस हिस्से में घूमते रहे जहां लोगों की डर से मौत हो गई थी.