मोईन को देख कर आप भी समझ जायेंगे कि चैंपियन बनने के लिए हाथ-पैर नहीं, बल्कि हिम्मत चाहिए
शाहरुख़ खान से बेइन्तहां मोहब्बत करने वाले मोईन पिछले चार सालों में अमेरिका और इंग्लैंड समेत कई देशों की यात्रा कर चुके हैं. इस दौरान मोईन कई हस्तियों से भी मिल चुके हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम से ले कर मुख्यमंत्री Siddaramaiah और BS Yeddyurappa के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं.
विश्व-विकलांग-दिवस के अवसर पर कर्णाटक सरकार भी मोईन को सम्मानित कर चुकी है. हिंदी और इंग्लिश पर सामान रूप से पकड़ रखने वाले मोईन केवल खेल में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल हैं.
मोईन की मां कौसर का कहना है कि ''मोईन की बीमारी के बारे में पता चलने पर हम सब उम्मीद खो चुके थे. पर हमें आशा की एक किरण तब दिखाई दी, जब हम Umesh Kalaghatagi से मिले, जो पिछले सात सालों से मोईन को ट्रेनिंग दे रहे हैं".
मोईन के पिता मुश्ताक़ जुन्नेदी का कहना है कि "हमें कभी नहीं लगा कि मोईन विकलांग है बल्कि हम तो उसके बगैर अपने घर की कल्पना ही नहीं कर सकते. मोईन हम सब के लिए एक मिसाल है हम उससे कई कामों में सलाह मशवरा भी लेते हैं".