माया सभ्यता के समय की गुफ़ाए मुंबई में हैं मौजूद

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई के बोरीवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में सात नई गुफाएं खोजी गईं हैं. इससे पहले समंदर के बीचों-बीच एलिफेंटा की गुफाएं भी मुंबई में ही मौजूद हैं. पुरातत्व विभाग का कहना है कि ये गुफाएं 5 से 6 ईसा पूर्व की हैं.



किसने खोजी गुफाएं?

मुंबई विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की एक समिति ने साल 2015 के फरवरी में अपनी खोज संपन्न की. गौर करें कि बीते 17 सालों से विभाग द्वारा बनाई गई समितियां इन पर काम कर रही हैं. मुंबई विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभागाध्यक्ष सूरज पंडित ने बताया कि, “ पहले से मौजूद 101 गुफाओं के बाद अब 7 नई गुफाओं की खोज की गई है.”

रोमन साम्राज्य का अंत देख चुकी गुफाएं

गुफाओं की जांच कर रहे पुरातत्व विभाग ने अनुमान लगाया है कि जब रोमन साम्राज्य का अंत हो रहा था और चीन के खानाबदोश मंगोल और हूण संघर्ष कर रहे थे, तब भी ये गुफाएं मौजूद थी.
सूरज पंडित और उनके साथियों का गुफा खोजने के काम हालांकि संपन्न हो चुका है लेकिन भारतीय पुरातत्व विभाग इनकी जांच करने में लग गया है.
दोस्तों ये भारत देश ही है, जहां की ज़मीन में सदियों पुरानी सभ्यता निखरकर झांकती रहती है और इस धरती को नायाब बनाती रहती है.
Source:  BBC

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया