जब रात के अंधेरे में सेक्सी सपने आएं तो घबराना मत! जानिए उनके पीछे का कारण

दुनिया में दो कटु सत्य है, एक मौत और दूसरा सपना. यदि आप सपनों की दुनिया में विश्वास रखते हैं तो इसके बारे में जानने के भी इच्छुक रहते होंगे. कुछ सपने होते हैं जो डरावने होते हैं कुछ ऐसे होते हैं जो हर युवा धड़कन को रात में आता है. हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि अमूमन सपने हमें रात भर नहीं आते हैं, बल्कि उनका एक दौर होता है जिसमें कुछ समय तक हमारा मस्तिष्क सपने बुनता है. नींद के इस दौर को 'ड्रीमिंग स्लीप' कहा जाता है.
 

क्यों आते हैं सेक्सी सपने?

कई लोग सेक्स को लेकर उतावले रहते हैं, लेकिन मन में इसे दबाए रखते हैं. इस कमी को पूरी करने के लिए इसे वे सपनों में अनुभव करते हैं. ऐसा नहीं कि सेक्सी सपनों पर सिर्फ़ युवा और धड़कते जवां दिलों का ही अधिकार है. सभी उम्र के लोगों को सेक्सी सपने आते हैं.
सेक्स से संबंधित सपने अक्सर बढ़ती उम्र के साथ बढ़ जाते हैं, लेकिन इनका हमारी सेक्स लाइफ़ से कोई संबंध नहीं है. मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि उम्र बढ़ने के अलावा बहुत रचनात्मक प्रवृत्ति के लोगों को भी ऐसे सपने अधिक आते हैं. मनोवैज्ञानिकों ने कुछ सपनों के कारण बताए हैं जिन्हें जान कर आप हैरान हो जाएंगे.
Source: etsy

Ex के साथ सपने आए तो

अक्सर देखा गया है कि ना चाहते हुए भी अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के साथ सेक्स के सपने आते हैं. इसके पीछे मनोवैज्ञानिकों ने बताया है कि दरअसल भले ही वो हमारे Ex होते हैं ,लेकिन सपनों में वे हमारे अपने ही होते हैं, जो पुरानी यादों के साथ हमारे साथ जुड़े होते हैं. इसे किसी भी प्रकार से बुरा नहीं माना जाना चाहिए.
Source: liveinternet

बॉस के साथ सपने आए तो

कई बार हमें अहसास होता है कि अनजाने में हम अपने बॉस के दिवाने होते जा रहे हैं. इस सब के पीछे मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस तरह के सपने आते हैं तो इसका मतलब है कि आप बॉस की तरह बनना चाहते हैं. बॉस एक संस्था का प्रतिनिधत्व करता है, ऐसे में हम उनकी ओर आकर्षित होते हैं.
Source: halloftheblackdragon

जानवर के साथ सपने आए तो

सेक्स की चाहत किसी को कभी भी और किसी के साथ हो सकती है. कई बार तो लोगों को जानवरों के साथ सेक्स के सपने आते हैं. ऐसे लोग अपने आप को मानसिक बीमार समझते हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिकों का मत है कि इस तरह के सपने आने का मतलब आप सेक्स को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं.
Source: realclear

अगर किसी सेलिब्रेटी के साथ आए तो

हर व्यक्ति किसी न किसी सेलिब्रेटी को ज़रूर पसंद करता है. ऐसे में उसके साथ सेक्स के सपने आना स्वाभाविक है. ऐसे सपनों के बारे में मनोवैज्ञानिकों का मत है कि इस तरह के लोग जीवन में कुछ करना नहीं चाहते हैं, बस फैंटसी में जीना चाहते हैं.
Source: mirror

एलियन के साथ आए तो

कभी-कभार देखा गया है कि हमारे सपने में एलियन आते हैं. इस तरह के सपने हमें समझ नहीं आते कि आख़िर हम क्या कर रहे हैं? लेकिन मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सेक्स में रोमांच पैदा करने वालों के लिए, इस तरह के सपने होते हैं.
सपने किसी भी तरह के हों, वे सपने ही रहते हैं. अगर वास्तव में आप अपनी सेक्स लाइफ़ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो हक़ीकत की दुनिया में रहें. खुश रहें, आबाद रहें...यहां रहें या फ़िर इलाहाबाद रहें.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया