गाड़ी को गोदाम बना कर हथियारों की ऑनलाइन बिक्री करता था ये शातिर

देश की राजधानी दिल्ली को अगर अपराध नगरी कहें तो कोई ग़लत ना होगा. आए दिन यहां हत्या, लूट, बलात्कार और छिनैती होते रहती है. देखा जाए तो दिल्ली माफियाओं का अड्डा बन चुकी है. हालांकि प्रशासन इस पर नकेल कसने की पुरजोर कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक पूर्ण सफलता नहीं मिली है. अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ‘चलती-फिरती हथियारों की दुकान’ पकड़ कर हथियारों के ‘होम डिलिवरी स्कैंडल’ का पता लगाया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मेरठ निवासी सविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार सविंद्र कुमार बहुत ही शातिर बदमाश है, अपनी कार को ही ‘गोदाम’ बना रखा था और सप्लाई के लिए वह SMS, WhatsApp तथा ‘Emo’ जैसी मैसेजिंग एप्प का सहारा लेता था.



सविंद्र कुमार की कार से पुलिस ने 500 अत्याधुनिक पिस्तौल व 100 कारतूस बरामद किए.

सविंद्र ने धनबाद में हथियार बनाने का एक कारखाना भी लगा रखा था.

ऑनलाइन शॉपिंग की तर्ज पर सविंद्र सभी माफ़ियाओं को Weapon On Demand सप्लाई करता था.

जिनको गन की जरुरत होती थी, वे सविंद्र को ऑर्डर देते थे.

Source: dailycaller

दिल्ली में अवैध हथियारों की मांग अधिक होने के कारण देश के कई हिस्सों के हथियार तस्कर सविंद्र से जुड़ गए, इनमें नक्सली भी शामिल हैं.

Source: rediff
News Source: indiatimes

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया