इस फ़ोटोग्राफ़र ने हिमाचल के बच्चों के साथ शूट किया 'हैरी पॉटर' का जादुई गेम
25 वर्षीय अंशु अग्रवाल एक Freelance फ़ोटोग्राफ़र और हैरी पॉटर के फैन हैं. ये ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रहे NGO में एक अध्यापक भी हैं. उन्होंने गांव से जुड़ी कुछ अद्भुत तस्वीरें अपने फेसबुक पेज Anshoots Photography पर शेयर की हैं. ये तस्वीरें आम तस्वीरों से अलग एक जादुई दुनिया का एहसास करवाती हैं.
इस शानदार फ़ोटोशूट का खयाल अंशु अग्रवाल के दिमाग में तब आया, जब उन्होंने बच्चों को एक असाइनमेंट दिया था.
उन्होंने कहा कि रविवार को बच्चों को अंग्रेजी सीखाने के दौरान मैने उन्हें जादुई दुनिया पर आधारित फ़िल्म ‘हैरी पॉटर’ दिखाई थी.
फ़िल्म देखने के बाद बच्चे काफ़ी उत्साहित थे, और वे उस जादुई दुनिया को जीना चाहते थे. इसके बाद क्या था, बच्चों को उस जादुई दुनिया का एहसास कराने के लिए मैने Quidditch खेल को खेलने का कृतिम जुगाड़ किया. और खेल के दौरान बच्चों के उन मज़ेदार पलों को ‘Levitation Photography’ के ज़रिये अपने कैमरे में कैद किया.
बच्चों को हवा में उड़ता दिखाने के लिए अग्रवाल ने लकड़ी के बैंच और झाड़ू का इस्तेमाल किया. साथ ही इस खेल को और वास्तविक दिखाने के लिए उन्होंने वॉलीवॉल और खेल में प्रयोग होने वाली अन्य वस्तुओं का प्रयोग किया.
उन्होंने बच्चों को पूरी तरह से इस खेल का लुत्फ़ उठाने को कहा और इस खेल के बेहतरीन लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया.
भले ही इन तस्वीरों को देख कर ये न लगे की इन्हें संपादित किया गया है, लेकिन सच तो ये है कि इन तस्वीरों को फ़ोटोशॉप की मदद से एडिट किया गया है. शायद यही कारण है कि ये वास्तविक दुनिया के बेहद करीब लगती हैं, जिसे हम इस दुनिया में जादू कहते हैं.
अंशु की फ़ोटोग्राफ़ी और तस्वीर को संपादित करने के हुनर ने तस्वीरों को इतना असली बना दिया कि बच्चे अपनी तस्वीरें देख कर हैरान रह गए!