क्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िए

क्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िएक्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िएक्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िएक्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िएक्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िएक्या आप भारत के इन सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां पढ़िए

1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम (Padmanabhaswamy Temple Trivandrum)

पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है. यह तिरुवनंतपुरम् (त्रिवेंद्रम) शहर के बीच स्थित है. मंदिर की कुल एक लाख करोड़ की संपत्ति है. मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति विराजमान है जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं.

Source: thecompulsiveranters.com

2. तिरूपति बालाजी का मंदिर, आंध्रप्रदेश (Tirupati Balaji Temple, Andhra Pradesh)

तिरूपति बालाजी का मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है. इस मंदिर में भगवान वेंकटश्वर निवास करते है. यह मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर है. इस मंदिर में लगभग 50,000 श्रृद्धालु रोज दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर की कुलसंपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है.

Source: knowindiatourism.blogspot.in

3. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी (Jagannath Temple, Puri)

भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित यह मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है. जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है. इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है. इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धामों में से एक गिना जाता है. जगन्नाथ पुरी मंदिर भारत के दस अमीर मंदिरों में से एक है.

Source: http://en.wikipedia.org

4. सांई बाबा मंदिर, शिरडी (Sai Baba Temple, Shirdi)

सांई बाबा एक भारतीय गुरु, योगी और फ़कीर थे. सांई शब्द उन्हें भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिरडी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला. इस मंदिर की संपत्ति और आय दोनों ही करोड़ों में है.

Source: youtube.com

5. सिद्धी-विनायक मंदिर, मुंबई (Siddhivinayak Temple, Mumbai)

सिद्धी-विनायक गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है. गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दांईं तरफ़ मुड़ी होती है, वे सिद्धपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्धी विनायक मंदिर कहलाते हैं. सिद्धी विनायक मंदिर भारत के रईस मंदिरों में से एक माना जाता है.

Source: wikipedia.org

6. वैष्णों देवी मंदिर, जम्मू (Vaishno Devi Templ, Jammu)

भारत में हिदुंओं का पवित्र तीर्थस्थल वैष्णों देवी मंदिर है जो त्रिकुटा हिल्स में कटरा नामक जगह पर 1700 मी. की ऊंचाई पर स्थित है. मंदिर के पिंड एक गुफ़ा में स्थापित है, गुफ़ा की लंबाई 30 मी. और ऊंचाई 1.5 मी. है. आंध्र प्रदेश के तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद इसी मंदिर में भक्तों द्वारा सबसे ज़्यादा दर्शन किए जाते है. यहां हर साल लगभग 500 करोड़ का दान आता है.

Source: tripadvisor.in

7. सोमनाथ मंदिर, गुजरात (Somnath Temple, Gujarat)

इस मंदिर की गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है. गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह पर स्थित है. इसे अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुन:निर्माण किया गया. सोमनाथ में हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है.

Source: somnath.org

8. गुरुवयुर मंदिर, केरल (Guruvayur Temple, Kerala)

इस मंदिर को विष्णु भगवान का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है. कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है. अपने खजाने के कारण यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में शामिल है.

Source: tourmet.com

9. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (Kashi Vishwanath Temple, Varanasi)

काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है.

Source: ghumakkar.com

10. मीनाक्षी मंदिर, मदुरै (Meenakshi Temple, Madurai)

तमिलनाडु में मदुरै शहर में स्थित मीनाक्षी मंदिर प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से है. मीनाक्षी मंदिर पार्वती के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है. मंदिर का मुख्य गर्भगृह लगभग 3500 वर्ष से अधिक पुराना है. यह मंदिर भारत के अमीर मंदिरों में से एक है.

Source: wikimedia.org
कौन कहता है कि भारत एक गरीब देश है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया