'मुझे न ऑटोग्राफ चाहिए, न ही कोई फोटो, मुझे तो शाहरूख़ के स्विमिंग पूल में नहाना है'

अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए फ़ैन्स तमाम तरह की कोशिशें करते हैं. उनमें से कुछ भाग्यशाली होते हैं, जो अपने स्टार से मिल पाते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो मिलने की कोशिश जारी रखते हैं. देश में अमिताभ बच्चन के बाद शाहरूख ख़ान एक ऐसे कलाकार हैं, जिनसे मिलने की तमन्ना देश-विदेश के करोड़ों प्रशंसकों को है. लेकिन, एक ऐसा फैन है, जिसकी हरक़तों के बारे में जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे.



अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरूख खान ने मीडिया को बताया कि उनके घर में एक फैन चुपके से घुस आया. घर में आते ही वो अपने कपड़े खोल कर स्विमिंग पूल में नहाने लगा. बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने उसे कब्ज़े में ले लिया.

Source: amazingwallpapers
इसकी ख़्वाहिश को जान कर शाहरूख भी हैरान हो गए. शाहरूख के इस फैन को न तो शाहरूख का ऑटोग्राफ चाहिए था और न ही उनके साथ कोई फोटो खिंचवाने की तमन्ना थी. वह तो शाहरूख के स्विमिंग पूल में नहाने आया था.अपने इस फैन की इच्छा को जान कर शाहरूख ने उनको गले लगा लिया.

Source: deccanchronicle
दुनिया भर में शाहरूख को एक बहुत बड़े स्टार के रूप में देखा जाता है. कई लोगों का सपना होता है कि वे ज़िंदगी में शाहरूख को कम से कम अपनी नज़रों से देख लें. वैसे इस अनोखे फैन ने अपने अनोखे अंदाज़ से शाहरूख और हम सभी को अपना फैन बना लिया. आगामी फ़िल्म का भी नाम 'फैन' है.
News Source: indianexpress

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया