रॉजर नाम के इस कंगारू का ढाई किलो का हाथ अगर पड़ जाए न, आगे आप जानते ही हो

सलमान खान की फ़िल्में तो देखी होंगी आपने. उनकी हर फ़िल्म में कॉमन चीज़ क्या होती है? जी हां, सही पकड़े हैं! सलमान हर फ़िल्म में एक बार अपनी शर्ट ज़रूर उतारते हैं. उतारें भी क्यों न? आखिर बॉडी दिखाने के लिए ही तो बनाई है, और उनके फ़ैन्स उनकी शानदार बॉडी के पीछे पागल हैं.









लेकिन ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ़ स्टार्स की बॉडी देखने में दिलचस्पी रखते हैं. इसका उदाहरण पेश कर रही है ऑस्ट्रेलिया के एक Zoo में लोगों की लगी हुई भीड़, सिर्फ़ एक कंगारू की बॉडी देखने के लिए. सुनने में थोड़ा अजीब ज़रूर लग रहा है लेकिन क्या करें, इस कंगारू की बॉडी है ही ऐसी.



इस कंगारू का नाम रॉजर है. ये ऑस्ट्रेलिया के एलिस स्प्रिंग के 'द कंगारू सेन्चुरी' में रहता है, जहां इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसकी लंबाई 6 फीट 9 इंच है और वजन 88 किलोग्राम.

Source: Lord Spoda
इस कंगारू की ताकत आपको हैरान कर देगी. ये टीन के डब्बे को बड़ी आसानी से तोड़ देता है, साथ ही अपने साथी कंगारूओं को लड़ाई में पछाड़ना इसके बांए हाथ का खेल है.

Source: independent
इस कंगारू की उम्र 9 साल की है. कंगारूओं की औसत आयु 20 से 22 साल होती है. इसकी फ़िटनेस को देख कर पशु चिकित्सक मान रहे हैं कि रॉजर 22 साल तक ज़िंदा रहेगा. इस कंगारू की बॉडी देख कर तो लग रहा है कि हमें भी ऑस्ट्रेलिया जा कर रॉजर से पूछना पड़ेगा कि आखिर उसने ऐसी बॉडी बनाई कैसे? और कौन-सा जिम ज़्वाइन कर रखा है?
Feature Image Source: Lord Spoda

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया