स्पेन में समुद्र के अंदर बने इस म्यूज़ियम में बस रही है एक नई दुनिया

समुद्र के अंदर की दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहसयमयी भी. समुद्र को जितना समझने की कोशिश करेंगे, उतना नया पाएंगे. ऐसी ही एक कोशिश की है जाने-माने Sculptor (मूर्तिकार) Jason deCaires Taylor ने, जिन्होंने स्पेन के Canary Island में बनाया है अंडर वाटर आर्ट संग्रहालय. इस संग्रहालय का नाम है Mueso Atlantico, जो कि यूरोप का पहला अंडर वाटर म्यूज़ियम है.
इस खूबसूरत और अनोखे म्यूज़ियम में Jason ने कुछ ऐसी मूर्तियां बनाई हैं, जो स्नॉर्कलिंग, डाइविंग करने वालों को आसानी से दिख जाएंगी. अभी सिर्फ़ इसका पहला बैच पूरा हुआ है, बाक़ी काम साल के अंत तक होने की संभावना है. अगर सब कुछ समय के अनुसार हुआ, तो 2016 एंड में Mueso Atlantico में मूर्तियों 10 की गैलरी होगीं.
ये प्रोजेक्ट प्रकृति और कला का अनूठा संगम है. जितनी खूबसूरत ये कलाकृतियां हैं, उतना ही अच्छा इनको इनस्टॉल करने का मक़सद. इस आर्ट गैलेरी के माध्यम से यहां पर मछलियों की नई प्रजाति और समुद्र में बायोमास बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं. इस पूरी गैलेरी में आपको रिफ्यूज़ी, सेल्फ़ी लेते हुए टूरिस्ट्स, पौधों और आदमियों की आकृतियां भी दिख जाएंगी. जहां पूरी दुनिया इस काम की तारीफ़ कर रही है, वहीं कुछ लोग इससे यहां के समुद्री जान-जीवन पर असर पड़ने और समुद्री प्रजातियों पर खतरा मंडराने की बात कर रहे हैं.
इन मूर्तियों को समुद्र के वातावरण को ध्यान में रख कर बनाया गया है. कोशिश की जा रही है, कि इसके आस-पास अलग-अलग समुद्री जीव-जंतु बढ़ें, जिससे उनको अपने लिए एक नया घर मिलेगा.
Mueso Atlantico, पूरे यूरोप और अटलांटिक में पहला ऐसा म्यूज़ियम होगा, जिसे 100 साल बने रहने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है. लेकिन पानी के नीचे बदलते समीकरणों के कारण कलाकृतियों की शेप और डिज़ाइन में चेंज आता रहेगा. पहले बैच की मूर्तियां बनने के बाद ये फरवरी में लोगों के लिए खुला था.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया