Girlfriend से छुप कर शादी कर रहा Boyfriend हो गया बेहोश, जब मंडप में वो बिन बताये आ धमकी

क्या हाल है जीजा जी? इस बात को सुनते ही दूल्हा बेहोश हो गया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि इस मामूली बात से भला कोई कैसे बेहोश हो सकता है? दरअसल, शादी हो रही थी, उसमें एक दुल्हन थी, दुल्हा था और पूरी बारात भी थी. इसी बीच किसी फ़िल्म की तरह दूल्हे की गर्लफ्रेंड की एंट्री होती है. वो तमतमाती हुई अपने भाई के साथ आती है. अचानक मंडप में अपनी गर्लफ्रेंड को देखते ही दूल्हे के होश उड़ जाते हैं और वो बेहोश हो जाता है. मैं आपको कोई कहानी नहीं बल्कि एक हक़ीकत बता रहा हूं. आइए पूरे इस मामले को समझते हैं.
यूपी के कानपुर शहर में एक दूल्हा शादी करने के लिए मंडप में बैठा था. तभी दूल्हे की गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ पहुंच गई. अपनी गर्लफ्रेंड को अचानक शादी के मंडप में देख कर दूल्हा वहीं बेहोश हो गया.

अस्पताल में भर्ती कराया गया

दूल्हे की अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सगाई हो चुकी है

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशन में रह चुकी है और वह उसके साथ सगाई भी कर चुका है.
Source: theknot

कोई सबूत नहीं

पुलिस ने जब युवती से मंगनी का साक्ष्य मांगा, तो वह साक्ष्य न होने की बात कही.
वैसे तो इस तरह के कई मामले हमेशा देखने और सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस तरह का ये पहला मामला है. कानपुर में तो लोग इसे कांड ही कहेंगे, फ़िर भी यह चौंकाने वाली ख़बर है.
News Source: Amar Ujala

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया