
खूबसूरत
समुद्र और नारियल के पेड़ों से ढका केरल कई लोगों की पसंदीदा टूरिस्ट
डेस्टिनेशन में से एक है. हो भी क्यों न! कुदरत की खूबसूरती को उसके बीच
जाकर जानने के लिए इससे बेहतर जगह कहीं और हो ही नहीं सकती. पर इन खूबसूरत
और हसीं वादियों के बीच कई जगहें ऐसी भी हैं, जो दिन के उजाले में भी कई
काली ताकतों को खुद में समेटे हुए हैं. आज हम आपको केरल की कुछ ऐसी जगहों
के बारे में बता रहे हैं, जहां स्थानीय लोगों के अनुसार शैतानी शक्तियों
अपना घर बनाए हुए हैं.
Lakkidi Gateway
केरल के Wayanad ज़िले का Lakkidi खुद में कई खूबसूरत नज़रों ओ कैद किये
हुए है. ब्रिटिश काल से ही इसका इस्तेमाल Thamarassery Ghat तक जाने के लिए
शॉर्ट कट रास्ते के रूप में किया जाता है. इस रास्ते की खोज एक अंग्रेज
इंजीनियर ने यहां की स्थानीय घुमंतू जाति Karinthandan की मदद से की थी.
यहां
के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर एक शैतानी रूह का साया था, जिसे
तांत्रिकों ने पकड़ कर एक धागे में कैद करके पेड़ के साथ बांध दिया. आज भी यह
धागा एक पेड़ के साथ बंधा हुआ है और पेड़ के साथ-साथ इस धागे की लम्बाई भी
बढ़ती जा रही है. कई लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से गुज़रते हुए
किसी के कराहने के साथ रोने की आवाज़ सुनी है. कई लोगों का दावा है कि
उन्होंने यहां पर एक महिला को हाथ में जादू-टोने की सामग्री लिए निवस्त्र
घूमते हुए देखा है.
Haunted Bungalow, Bonacaud
राजधानी त्रिवनंतपुरम से Bonacaud की ओर जाते हुए मार्ग में एक विंटेज
बंगला लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है. ब्रिटिश शासन के दौरान इस बंगले
को एक अंग्रेज़ परिवार के लिए बनाया गया था. खूबसूरत झरनों और 2521 एकड़ के
घने जंगल से घिरा यह बंगला अपनी भुतहा कहानियों की वजह से लोगों के बीच डर
की वजह बना हुआ है. एक कहानी के अनुसार बंगले के निर्माण के समय मालिक के
जवान बेटे की रहस्यमयी परिस्थियों में मौत हो गयी थी, जिसके बाद मालिक अपने
परिवार के साथ निर्माण कार्य को बीच में ही छोड़ कर इंग्लैंड चला गया था.
ऐसा माना जाता है कि उस लड़के की आत्मा आज भी यहां भटकती है, जिसके चीखने और
चिल्लाने की आवाज़ को दूर तक सुना जा सकता है. यह बंगला अपनी खूबसूरती की
वजह से टूरिस्ट के बीच खासा प्रसिद्ध है पर रात होने से पहले ही इस जगह को
पूरी तरह खाली करा लिया जाता है.
Sabarimala Temple
दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक Sabarimala Temple यहां
श्रद्धालुओं के बीच काफ़ी पवित्र स्थान माना जाता है. श्री अय्यपा को
समर्पित यह मंदिर मकर संक्रात के दिन अपनी रहस्यमई रौशनी की वजह से भुतहा
माना जाता है. अधिकतर लोगों का मानना है कि यह रौशनी श्री अय्यपा की आत्मा
है, जो अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए हर साल प्रकट होती है. पर कुछ
लोगों का कहना है कि यह उस दुष्ट शक्ति की आत्मा है, जिसे श्री अय्यपा जी
ने मारा था.
Trichur Forest, Kerla
केरल में पर्यटन के शौकीनों के लिए Trichur Forest किसी जन्नत से कम
नहीं. शहर के पास तक फैला यह जंगल, ट्रैकिंग और एडवेंचर के दीवानों की
पसंदीदा जगहों में से एक है. पर शाम होते-होते यह जंगल किसी वीराने में
तब्दील हो जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने यहां भयानक आवाज़े
सुनी हैं, जिसमें एक बच्चे के चीखने की आवाज़ भी शामिल होती हैं. कई लोगों
के अनुसार उन्होंने एक बच्चे को भी देखा है, जो ज़हरीली हंसी से उनकी तरफ़
देखने के बाद गायब हो गया.